wanindu hasaranga ipl team: wanindu hasaranga will play for rcb in ipl 2021 key changes in team simon katich steps down as coach: IPL खेलेगा टीम इंडिया को हराने वाला खिलाड़ी, कोहली के बुलावे पर आ रहा भारत

0
1


नई दिल्ली
वैसे तो सभी हार चुभती है, लेकिन कुछ बुरी यादें बन जाती है। ऐसा ही कुछ जुलाई 2021 में हुआ था। यंगिस्तान वाली टीम इंडिया श्रीलंका पहुंची। धवन की कप्तानी में वनडे सीरीज जीते। टी-20 भी जीतने वाले थे, लेकिन फाइनल में जो हुआ वो भुलाए नहीं भूलता। भारतीय खेमे में रनों का आकाल पड़ गया। खिलाड़ी आते गए और जाते गए। पिच पर ऐसा जादू चल रहा था कि कोई टिक नहीं पाया।

कोई एक दो, कोई तीन तो कोई पहली पर ही चलते बना। महज 81 रन पर भारतीय शेर ढेर हो गए। तीन तो खाता भी नहीं खोल पाए। राहुल द्रविड़ की कोचिंग वाली इस टीम का यह बुरा हाल हसरंगा ने किया था। अब वही वानिंदु हसरंगा IPL में आ रहे हैं। इंग्लैंड से मैच पर नजर रख रहे विराट कोहली ने बुलावा भिजवाया है।

वैसे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए एक बड़ा झटका भी है। टीम के हेड कोच और अपने समय के शानदार ओपनर साइमन कैटिस ने इस्तीफा दे दिया है। निजी कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने आरसीबी का दामन छोड़ा। अब धुरंधर कीवी कोच माइक हेसन के पास यह अतिरिक्त जिम्मेदारी आई है, क्योंकि वह टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट भी हैं।

.



Source link