Sanjay Jaiswal had arrived in Aurangabad during Jan Aashiwad Yatra, said – there is a difference between being PM material and being PM | औरंगाबाद में जन आर्शीवाद यात्रा में पहुंचे थे संजय जायसवाल, कहा- PM मैटेरियल होना और PM होने में है अंतर

0
0

औरंगाबाद19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
जन आर्शीवाद यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री आरके सिंह और प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल - Dainik Bhaskar

जन आर्शीवाद यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री आरके सिंह और प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल

औरंगाबाद में बारूण प्रखंड मे स्थित NTPC में केन्द्रीय उर्जा मंत्री राज कुमार सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने प्रेसवार्ता कर मीडिया को सम्बोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने मीडिया के एक सवाल का जवाब देने के क्रम में CM नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि PM मैटेरियल होना और PM होने में अंतर है।

दरअसल, केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह जिला में जन आर्शीवाद यात्रा के दौरान पहुंचे थे। इस दौरान के प्रभारी मंत्री जनक राम और प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल भी शामिल थे। केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री राज कुमार सिंह ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा की हमारी सरकार चुनाव से पहले राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानती है। आज हमारे पास जो हथियार है वो बीजिंग, शंघाई तक वार कर सकता है। हमारी पार्टी परिवार की पार्टी नहीं है।

केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री राज कुमार सिंह ने NTPC की ओर से कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) के तहत 11.32 करोड़ रुपये से भी अधिक की लागत से तैयार विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं लोकार्पण भी किया। इस कार्यक्रम के तहत औरंगाबाद जिले के 8 प्रखण्डों में 7.51 करोड़ रुपये की लागत से कुल 17.45 किमी PCC सड़क का लोकार्पण किया एवं ग्राम-मेह स्थित नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य स्वास्थ्य भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने 1.38 करोड़ रुपये की लागत से कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प का उद्घाटन किया व कैंसर वाहन को हरी झंडी दिखाई एवं 2 करोड़ रुपये की लागत से दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण का वितरण किया।

खबरें और भी हैं…

.



Source link