दिवाली के दिन सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहने से मौसम सुहाना हो गया है। बादल छाये रहने से दिन में लोगांे को कड़ी धूप का भी अहसास नहीं हो रहा है, वहीं शाम में ज्यादा ठंड भी महसूस नहीं हो रहा है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि आज दीपावली के दिन रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंशिक बादल छाये रहेंगे। लेकिन चिंता करने की कोई बात नहीं है क्योंकि इस दिन बारिश नहीं होगी। लोग घरों के अंदर और घरों के बाहर बेफिक्र होकर सजावट कर सकते हैं और विद्युत सज्जा कर सकते हैं। लेकिन दीपावली के ठीक अगले दिन राज्य के कुछ जिलों में बारिश की भी संभावना है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र अंदेशा जताया है कि दीपावली के बाद 25 और 26 अक्टूबर को राज्य के कोल्हान प्रमंडल और संताल परगना के कुछ क्षेत्रों में हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश भी होगी।
दो दिनों तक 30 से 40किमी की रफ्तार से चलेगी हवा
मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है साइक्लोनिक स्टॉर्म के कारण है दीपावली के बाद यानी 25 और 26 अक्टूबर को राज्य के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। इन जिलों में थंडर स्टॉर्म लाइटनिंग भी देखने को मिल सकती है। बारिश के दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर का आकलन किया जा रहा है।
T20 World Cup 2022: बारिश के कारण धुला भारत और न्यूजीलैंड का प्रैक्टिस मैच
साइक्लोन के कारण हल्की बारिश की उम्मीद
झारखंड से 20 अक्टूबर को दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई झारखंड से हो गई है। लेकिन इसके बावजूद साइक्लोन के कारण अगले दो दिनों में हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि इन दो दिनों में ज्यादा बारिश भी नहीं देखने को मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों ने चक्रवातीय तूफान के कारण रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।