बरही (हजारीबाग)6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

शव पर मछुआरों की नजर पड़ी तो उन्होंने बरही और चंदवारा पुलिस को सूचना दी।
तीन दिन से लापता पॉलटेक्निक कॉलेज कोडरमा का छात्र शिवम कुमार (25) का शव सोमवार की शाम बरही थाना क्षेत्र के जवाहर घाट पुल के नीचे तिलैया डैम से बरामद किया गया। युवक बोकारो जिला अंतर्गत चास भगवती कॉलोनी का रहने वाला था। वो तीन दिन पहले कॉलेज जाने की बात कह घर से निकला पर उसके बाद से वो लापता था।
शव पर मछुआरों की नजर पड़ी तो उन्होंने बरही और चंदवारा पुलिस को सूचना दी। बरही एवं चंदवारा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। सूचना पर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि शिवम के घर से निकलने के कुछ समय बाद से ही उसका मोबाइल बंद हो गया था। पिछले तीन दिनों से युवक की खोजबीन की जा रही थी।
परिजनों ने बताया कि उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। जानकारी के अनुसार घटना प्रेम प्रसंग से संबंधित बताई जा रही है। ऐसी सूचना है कि मरने से पहले किसी लड़की से शिवम ने बात की थी। पुलिस उसकी जांच कर रही है।