IndiGo Plane Fire: बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाले इंडिगो के एक विमान को शुक्रवार को एक इंजन में आग लगने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर रोकना पड़ा। जैसे ही इंजन में से भयानक चिंगारी निकली, पायलट ने विमान को उड़ान भरने से रोक दिया। विमान में 177 यात्री और क्रू के सात सदस्य सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। चिंगारी निकलने की घटना का पता चलने के बाद एयरपोर्ट पर तत्काल आपातकाल से जुड़ी तमाम तैयारियां कर ली गई। दिल्ली से बेंगलुरु इंडिगो की उड़ान 6E-2131 ने लगभग 9:45 बजे अपना टेक-ऑफ रद्द कर दिया और इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर “फुल इमजरेंसी” घोषित कर दिया गया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। एयरबस ए320 विमान में 184 लोग सवार थे।
यह है पूरी घटना
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 9.40 मिनट में इंडिगो का विमान 6ई 2131 नई दिल्ली से बंगलुरु उड़ान भरने की तैयारी में था। विमान टैक्सीवे से रनवे पर आने के बाद उड़ान भरने के लिए विमान की तेज रफ्तार भर रहा था। अचानक विमान के इंजन के पास से चिंगारी निकलनी शुरू हो गई। बहुत सारी चिंगारी निकलता देख पायलट इमरजेंसी ब्रेक का इस्तेमाल कर विमान को आगे बढ़ने से रोका। इसके बाद तत्काल विमान को खाली कराया गया।
कंपनी ने जारी किया बयान
इंडिगो ने एक बयान में कहा, दिल्ली से बैंगलोर के लिए उड़ान भरने वाले विमान 6E2131 को टेक ऑफ रोल के दौरान एक इंजन में आग लगी है। टेक ऑफ को रोक दिया गया और विमान सुरक्षित रूप से लौट आया। उन्होंने कहा, सभी यात्रियों को वैकल्पिक विमान में बिठाया जा रहा है। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। हाल के महीनों में स्पाइसजेट और इंडिगो जैसे कम लागत वाले वाहक शामिल होने की घटनाओं में वृद्धि हुई है, जिससे भारत के विमानन नियामक द्वारा कई जांच की जा रही है।
An aircraft operating flight 6E-2131 (Delhi-Bangalore) experienced a technical issue while on take-off roll, immediately after which the pilot aborted the takeoff & aircraft returned to the bay. All passengers & crew are safe & an alternate aircraft is being arranged: IndiGo pic.twitter.com/rkNeRXgqbg
— ANI (@ANI) October 28, 2022
Posted By: Navodit Saktawat