Haryana Governor honored the players who participated from Chandigarh in Tokyo Olympics, rewarded 5-5 lakhs | टोक्यो ओलंपिक में चंडीगढ़ से हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को हरियाणा के राज्यपाल ने सम्मानित किया, 5-5 लाख का इनाम दिया गया

0
0


  • Hindi News
  • Local
  • Chandigarh
  • Haryana Governor Honored The Players Who Participated From Chandigarh In Tokyo Olympics, Rewarded 5 5 Lakhs

चंडीगढ़25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शहर में पांच हॉकी प्लेयरों का सम्मान किया। रीना खोखर का सम्मान करते राज्यपाल। - Dainik Bhaskar

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शहर में पांच हॉकी प्लेयरों का सम्मान किया। रीना खोखर का सम्मान करते राज्यपाल।

टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले हॉकी प्लेयरों का आज शहर में सम्मान किया गया। इस मौके मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पहुंचे हुए थे, जबकि पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी विशिष्ट अतिथि थे। इस कार्यक्रम के दौरान हॉकी के पांच खिलाड़ियों को पांच-पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया, जबकि दो कोचों को 2.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इस सम्मान समारोह में सम्मानित होने वालों खिलाड़ियों और कोचेज में रूपिंदर पाल सिंह, गुरजंट सिंह, मोनिका मलिक, शर्मिला देवी, रीना खोखर, शिवेंद्र सिंह और गुरमिंदर सिंह शामिल थे।

भारतीय हॉकी के गुरजंट सिंह का सम्मान किया गया

भारतीय हॉकी के गुरजंट सिंह का सम्मान किया गया

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने इस अवसर पर सभी हॉकी खिलाड़ियों को बधाई दी और अपने कहा कि ‘‘41 साल बाद कांस्य पदक जीतने के बाद भारतीय हॉकी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाकर इन खिलाड़ियों ने एक बेमिसाल काम किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें यह देखकर बहुत खुशी हुई कि हॉकी टीम में हरियाणा और पंजाब के बहुत सारे खिलाड़ी थे। राज्यपाल ने कहा कि राज्य की खेल नीति के तहत सरकार गोल्ड मेडल जीतने वालों को 6 करोड़, रजत जीतने वालों को 4 करोड़ और कांस्य पदक जीतने वालों को 2.5 करोड़ का पुरस्कार दे रही है।’’उन्होंने कहा कि ‘‘हरियाणा सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को पुरस्कार के रूप में 23.25 करोड़ दिए हैं, सभी राज्यों को खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक खेल नीति तैयार करनी चाहिए ताकि वे और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों का समर्थन करने के लिए हर समय तैयार है।’’

हॉकी प्लेयरों का सम्मान किया गया

हॉकी प्लेयरों का सम्मान किया गया

पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि ‘‘हॉकी चंडीगढ़ की ओर से टोक्यो ओलंपिक के हॉकी सितारों को सम्मानित करना काबिले तारीफ है। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में इल खिलाड़ियों के मैदान में शानदार प्रदर्शन और उनके कोचों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा, यह वास्तव में इस क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण था कि खिलाड़ियों ने अपना बेहतरीन खेल दिखाया है। पंजाब में हॉकी और अन्य खेल सुविधाओं को बढ़ाने के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, राज्य में नई सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा, जबकि मौजूदा सुविधाओं को अपग्रेड किया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रदर्शन करने के लिए सभी जरूरी कोचिंग राज्य में ही प्राप्त हो सकें।’’

करण गिल्होत्रा, प्रेसीडेंट, हॉकी चंडीगढ़ ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि हॉकी चंडीगढ़ का हमेशा से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का प्रयास रहा है और हम खेल को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देना जारी रखेंगे। हमारे खिलाड़ियों को ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन करते देखना वास्तव में देश के लिए गर्व का क्षण था। इस मौके हॉकी चंडीगढ़ के महासचिव अनिल वोहरा भी शामिल थे। जबकि उनके साथ ही गगन अजीत सिंह, पूर्व हॉकी कप्तान और तेजदीप सिंह सैनी, निदेशक खेल यूटी एवं कई अन्य जानी मानी हस्तियां भी सम्मान समारोह में उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं…

.



Source link