Gujarat Politics News:पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला के पुत्र महेंद्र सिंह वाघेला की कांग्रेस में वापसी

0
0


गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कद्दावर नेता शंकरसिंह वाघेला के पुत्र एवं पूर्व विधायक महेंद्रसिंह वाघेला पुन: कांग्रेस में शामिल हो गये। 2017 के चुनाव से पहले उन्होंने भी कांग्रेस को छोड़ दिया था। उत्तर गुजरात की बायड सीट से उनके चुनाव लड़ने की संभावना है। गुजरात विधानसभा का 2012 का चुनाव महेंद्र सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर उत्तर गुजरात की बायड सीट से लड़ा था तथा विधायक बने। पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला की कांग्रेस के अनबन के चलते 2017 में उन्होंने भी कांग्रेस छोड़ दी थी। जुलाई 2018 में महेंद्र सिंह भाजपा में शामिल हुए लेकिन महज 3 माह के भीतर ही उन्होंने निजी कारणों से भाजपा को अलविदा कह दिया था।

शंकरसिंह पिछले काफी समय से कांग्रेस में शामिल होने का इंतजार करते हुए अपनी प्रजाशक्ति लोकतांत्रिक पार्टी का भी ऐलान कर चुके हैं। इसी बीच उनके पुत्र महेंद्रसिंह ने एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया। उनके अरवल्ली जिले की बायड सीट से चुनाव लडने की संभावना है। कांग्रेस के नये अध्यक्ष के बाद वाघेला परिवार की एक बार फिर कांग्रेस में वापसी हुई है।

लेकिन खुद शंकरसिंह पार्टी में कब लौटेंगे इसका फैसला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ पर्यवेक्षक अशोक गहलोत पर निर्भर है। माना जा रहा है कि चुनावों की तिथि घोषित होने के बाद शंकरसिंह की भी कांग्रेस में वापसी हो सकती है।विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की राजनीति में हलचल शुरू हो गई है।

इस क्रम में आज एक और खबर सामने आई है। राज्‍य के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला के पुत्र महेंद्र सिंह वाघेला ने कांग्रेस में घर वापसी कर ली। वाघेला भी कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं लेकिन केंद्रीय आलाकमान की हरी झंडी नहीं मिल रही है। उन्‍होंने 2018 में भाजपा ज्‍वाइन कर ली थी। तब गुजरात में हुए राज्यसभा चुनावों के समय भी महेंद्र सिंह ने कांग्रेस छोड़ दी थी, लेकिन वह भाजपा में शामिल नहीं हुए थे।

तब ये अटकलें लगाईं जा रही थीं कि उन्‍हें लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मिल सकता है। महेंद्र सिंह गुजरात के बनासकांठा की बायड विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। बनासकांठा क्षेत्र में उनका और उनके पिता का अच्छा खासा प्रभाव है। गुजरात में आने वाले समय में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। हालांकि अभी चुनाव आयोग ने इसकी तारीखों का ऐलान नहीं किया है।

Posted By: Navodit Saktawat

 

.



Source link