अभिनेत्री गौहर खान (Gauahar Khan) को बिग बॉस 7 शो से अच्छी खासी पहचान मिली है। तब से उनकी फैन फॉलोइंग भी लगातार बढ़ रही है। गौहर अपने चाहने वालों से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेती है। एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं फोटोज, वीडियो और रील्स शेयर कर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में गौहर ने एक रील्स शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपने फैंस को अपनी एक परेशानी बताई है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री तैयार हो रही हैं और लिपस्टिक लगा रही हैं। फिर मास्क लगाती हैं और नाराज हो जाती हैं। कहती हैं कि मास्क के कारण मेरी लिपिस्टिक खराब हो जाती है।
पोस्ट में दिया कैप्शन
गौहर खान का वीडियो काफी मजेदार हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, महिलाओं, क्या आपको ऐसा लगता है कि मैं करती हूं। महामारी जीवन आपने पास कितनी लिपस्टिक है। क्या आप मेरे नंबर का पता कर सकते हैं। यह 3 अंकों का नंबर है। गौहर के इस वीडियो को यूजर काफी पसंद कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक उनके पोस्ट को 76 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके थे।
Posted By: Navodit Saktawat
Show More Tags