रोहतास36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बिक्रमगंज थाना।
रोहतास के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में सासाराम-आरा राज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल व्यवसायी की मौत बनारस ले जाने के क्रम में शनिवार को हो गई। मृत व्यवसायी रितेश सिंह उर्फ छोटू सिंह संझौली थाना क्षेत्र के तीलई गांव निवासी थे। छोटू सिंह बिक्रमगंज में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी थे।
दरअसल छोटू सिंह अपने चाचा धर्मेन्द्र सिंह के साथ निजी कार से शुक्रवार रात्रि अपने गांव तिलई आ रहे थे। बिक्रमगंज-संझौली सीमा के पास उनकी कार एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। जिससे कार चला रहे छोटू सिंह बुरी तरह घायल हो गए। साथ में मौजूद चाचा धर्मेन्द्र सिंह को भी चोट आई। घायल चाचा ने अपने मोबाइल से दुर्घटना की सूचना परिजनों को दी।
इधर, घटना की सूचना पाकर छोटू सिंह के पिता बदहवास हालत में घटना-स्थल पर पहुंचे। दोनों घायलों को एक निजी क्लिनिक में ले जाया गया। छोटू सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने बनारस रेफर कर दिया। परंतु बनारस ले जाने के क्रम में ही छोटू सिंह की मौत हो गइ, जबकि धर्मेन्द्र सिंह का इलाज बनारस में चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।
तीलई गांव निवासी संझौली के जिला पार्षद राजेश कुमार ने बताया कि हरेंद्र सिंह के दो पुत्र है, जिसमें मृतक छोटू सिंह छोटे बेटे थे। छोटू सिंह अभी अविवाहित थे, लेकिन कम उम्र में ही व्यवसाय में अच्छी सफलता पाई थी। युवा पुत्र की मौत से परिवार सदमे में हैं, गांव में भी शोक का माहौल है। बिक्रमगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क दुर्घटना में व्यवसयाी की मौत की जानकारी मिली है। लेकिन घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी ले फरार हो गया था, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है।