BSF Jawan Chhathu Yadav Dies As Road Accident In Jharkhand Palamu District | असम में बंगलादेश बॉर्डर पर थे तैनात, 10 दिन पहले ही आए थे घर, ट्रक ड्राइवर धक्का मारकर हुआ फरार

0
1


मेदिनीनगर15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
छठु यादव 10 दिन पहले ही छुट्‌टी पर घर आए थे।वे ब्रह्मपुत्र कल्याणी कैंप में तैनात थे। - Dainik Bhaskar

छठु यादव 10 दिन पहले ही छुट्‌टी पर घर आए थे।वे ब्रह्मपुत्र कल्याणी कैंप में तैनात थे।

पलामू में एक BSF जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। 41 वर्षीय छठु यादव असम में बंगलादेश बॉर्डर पर तैनात थे। वे ब्रह्मपुत्र कल्याणी कैंप में थे। 10 दिन पहले ही छुट्‌टी में वे घर आए थे। गुरुवार की रात गुरदी गांव से मेदिनीनगर के बैरिया स्थित अपने घर अपनी बाइस से आ रहे थे।

इसी दौरान एनएच 98 पर नावाबाज़ार थाना क्षेत्र के तुकबेरा पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने बाइक में धक्का मार कर फरार हो गया। इससे वे बुरी तरह घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिए।

राहगीर ने दी परिजनों को सूचना
किसी व्यक्ति ने मृतक के मोबाइल फोन से उनके घर फोन कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन मौके पर पँहुचे। वर्ष 2002 में बीएसएफ की नौकरी जॉइन करने वाले छठु अपने पीछे पत्नी,13 साल का बेटा और 10 साल की बेटी को छोड़ गए हैं। मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

खबरें और भी हैं…

.



Source link