Publish Date: | Fri, 28 Oct 2022 12:13 PM (IST)
Bollywood Chhath Puja 2022: महापर्व छठ की शुरुआत आज से हो गई है। छठ पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन बिहार में इस त्योहार की बड़ी मान्यता है। बिहार के लोग इसे बहुत ही नियम और हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। बॉलीवुड के ऐसे कई जाने माने स्टार्स हैं जिनका बिहार से नाता है। वे हर साल अपने घर मे छठ पूजा रखते हैं। आज से छठ पर्व की शुरुआत हो चुकी है जो कि 30 अक्टूबर तक बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। आइए जानते हैं कि वे बाॅलीवुड स्टार्स कौन से हैं जो छठ पूजा में अपनी गहरी आस्था रखते हैं और हर साल इस पर्व को मनाते हैं।
मनोज बाजपेयी
मनोज बाजपेयी बॉलीवुड का काफी जाना माना नाम है। आज उन्होंने इंडस्ट्री में अलग ही पहचान बना ली है। बता दें कि मनोज वाजपेयी का जन्म बिहार के पश्चिम चंपारण में हुआ था। वे 17 साल की उम्र में ही अपनी पढ़ाई के लिए दिल्ली आ गए थे। जिसके बाद वे मुंबई के नगरिया में रहने लगे थे। मनोज बाजपेयी को हमेशा इस खास त्योहार की काफी याद आती है। इस बारे में वे कई बार अपने घर की यादें भी साझा कर चुके हैं।
पंकज त्रिपाठी
वेब सीरीज से लेकर फिल्मों तक अपनी एक्टिंग को लेकर चर्चा में रहने वाले पंकज त्रिपाठी भी बिहार से संबंध रखते हैं। पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के सबसे मंझे हुए कलाकारों में से एक हैं। पंकज मुंबई में रहते हैं, लेकिन वे अक्सर खास मौकों पर अपने घर जाते रहते हैं। पंकज त्रिपाठी ने एक बार इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मां छठ पूजा का व्रत रखती थीं। वहीं पूरा गांव गंडकी नदी के किनारे अर्घ्य देने के लिए इकट्ठा हुआ करता था। हालांकि मुंबई में रहते हुए पंकज को वह नदी का घाट नहीं मिल पाता था। जिसे वे काफी मिस करते थे।
रतन राजपूत
टेलीविजन एक्ट्रेस रतन राजपूत अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने देसी अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। वे अक्सर गांव से अपने वीडियोज शेयर किया करती हैं। वहीं कोविड के दौरान लॉकडाउन में एक्ट्रेस अपने गांव में जाकर रहीं और वहां बिल्कुल देसी अंदाज में रही हैं। वहीं रतन भी छठ पूजा के पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाती हैं। इसे लेकर वे खास तैयारियां भी करती हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा भी पटना, बिहार में जन्मे थे। वे कई सालों से मुंबई में रह रहे हैं। उनकी पत्नी भी छठ पूजा का व्रत रखती हैं। वे इस त्योहार का आयोजन अपने घर पर बड़े धूमधाम से करते हैं।
Posted By: Ekta Sharma