Activists complained accusing former MLA of collecting donations, two ministers and firebrand MPs attended the event | पूर्व विधायक पर चंदा वसूलने के आरोप लगाकर कार्यकर्ताओं ने की शिकायत, आयोजन में दो मंत्री और फायरब्रांड सांसद हुए थे शामिल

0
2


आगराएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद कस्बा में शिव मंदिर के भूमि पूजन में शामिल साक्षी माहराज का हुआ स्वागत - Dainik Bhaskar

फतेहाबाद कस्बा में शिव मंदिर के भूमि पूजन में शामिल साक्षी माहराज का हुआ स्वागत

आगरा के कस्बा फतेहाबाद के गांव बीच की साला में आज शिव मंदिर के भूमिपूजन में भाजपा के पूर्व विधायक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंदा वसूलने, दूसरे दलों के लोगों के फोटो लगाने और वसूली के लिए कई मुख्य अतिथि बनाने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आयोजन में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति और भाजपा के फायरब्रांड सांसद साक्षी महाराज और राज्यमंत्री उदयभान सिंह भी शामिल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक आगरा के फतेहाबाद विधानसभा से पूर्व विधायक छोटे लाल वर्मा के द्वारा जनसहयोग से गांव बीच की साला में यमुना किनारे शिव मंदिर बनाने का काम शुरू किया गया है। शुक्रवार को इसका भूमि पूजन किया गया। आयोजन में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों के साथ भाजपा के तमाम दिग्गज पहुंचे थे।

शिव मंदिर के भूमिपूजन में शामिल लोग

शिव मंदिर के भूमिपूजन में शामिल लोग

भाजपा नेता ने सांसद से की शिकायत

फतेहाबाद के भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कुमार (पंछी) ने सांसद राजकुमार चाहर को शिकायती पत्र लिखा है। पंछी का कहना है कि उक्त जमीन से सटी 30 बीघा जमीन विवादित है और पूर्व विधायक उस कब्जा करना चाहते हैं, इसलिए मंदिर की स्थापना की जा रही है। मंदिर के लिए चंदा वसूलने के लिए अलग अलग तीन निमंत्रण पत्र बनवाये गए हैं और सब पर अलग अलग मुख्य अतिथि के फोटो लगाए गए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को भूलकर एक एक कार्ड पर 300 से ज्यादा लोगों की तस्वीरें छापी गयी हैं और जो विपक्षी पंचायत चुनाव में पार्टी के विरोध में खड़े थे उनके भी फोटो निमंत्रण पत्र में छापे गये हैं।

भूमि पूजन में ै केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति

भूमि पूजन में ै केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति

जैविक खाद का इस्तेमाल करे किसान

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति ने मीडिया से बातचीत में कहा की सरकार लगातार जनता के लिए योजनाएं ला रही है पर जनता उसका लाभ नहीं ले रही है। कोरोना काल में केंद्र और प्रदेश की सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है और काफी कम समय में इस महामारी पर काबू पाया है। 55 करोड़ वैक्सीन लग चुकी हैं, जिन्होंने कहा था कि भाजपा की वैक्सीन नहीं लगवाएंगे वो भी लगवा रहे हैं। आज कैंसर जैसी बीमारियां बढ़ रही है। पहले गोबर की खाद का इस्तेमाल होता था और कोई बीमारी नहीं होती थी। किसानों को जैविक खाद की ओर वापस लौटना होगा।

आयोजन के निमंत्रण कार्ड

आयोजन के निमंत्रण कार्ड

भूमि पूजन के बाद बोले साक्षी महाराज

भाजपा के फायरब्रांड नेता और सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि सावन के माह में भगवान शिव के मंदिर का भूमि पूजन हो रहा है और मुझे यहां आने का मौका मिला है यह सौभाग्य है। आप देखिए अफगानिस्तान में एक संस्कृति के चलते तालबिणियों का कब्जा हो जाता है। भारतीय संस्कृति में सबका समावेश हो जाता है। जो दूषित संस्कृति के लोग हैं वो रागद्वेष करते हैं ।ऐसी मानसिकता वालों से हमारे देश के लोगों के बीच का अंतर साफ नजर आता है।

पूर्व विधायक ने दी सफाई

पोइव विधायक छोटेलाल वर्मा ने शिकायत की जानकारी न होने की बात कही है और कहा है कि यह कुछ गलत मानसिकता के लोग अफवाह फैला रहे हैं।भगवान के काम में भी रोड़ा लगाना गलत मानसिकता का परिचायक है।

खबरें और भी हैं…



Source link