गिरिडीह4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

रणजीत कौर राबिया
- तीन अलग-अलग चरणों में इंटरव्यू व परीक्षा देकर रणजीत कौर हॉट सीट तक पहुंची
गिरिडीह की बहु रणजीत काैर (राबिया) रविवार को 110 देशों में एक साथ दिखेंगी। आओ बनिए गुरुसिख प्यारा टीवी क्विज शाे रविवार सुबह 10:30 बजे चरदीकला टाइम टीवी पर प्रसारित हाेने वाला विश्व प्रसिद्ध क्विज शाे की हॉट सीट के लिए रणजीत कौर का चयन हुआ है। जिसके लिए तीन अलग-अलग चरणों में इंटरव्यू व परीक्षा देकर रणजीत कौर हॉट सीट तक पहुंची है।
जो सिखों के इतिहास, सिखाें की उपलब्धियां, गुरुवाणी की जानकारी से जुड़ी हुई है। कौन बनेगा करोड़पति शो की तर्ज पर रविवार 22 अगस्त 2021 काे यूके की रणजीत काैर, पत्नी सरदार भवदीप सिंह और बहु सरदार कुंवरजीत सिंह दुआ गिरिडीह इस प्राेग्राम में प्रश्नाें के उत्तर देती नजर आएंगी। रणजीत काैर का जन्म बिहार प्रदेश के गया जिले में हुआ है। वो गिरिडीह की बहू हैं और वर्तमान में यूके में हैं। जूम मीटिंग के जरिए तैयारी कर रणजीत काैर इस बड़े स्टेज तक पहुंची है।
समाज व जिले का बढ़ाया मान- डाॅ गुणवंत सिंह सलूजा
इधर गुरू कृपा सोसायटी के अध्यक्ष सह गिरिडीह मोंगिया स्टील के एमडी डा गुणवंत सिंह सलूजा ने कहा कि इस सफलता के साथ बहु रणजीत कौर ने न सिर्फ सिख समाज का मान बढ़ाया है, बल्कि पूरे गिरिडीह जिले का नाम रौशन किया है। कहा कि यह गिरिडीह जिले का सौभाग्य है कि यहां की बहु अपने ज्ञान का विश्व के 110 देशों में प्रसारित करेंगी। उस दिन व वक्त का हम सबों को बेसब्री से इंतजार है।