- Hindi News
- National
- Dainik Bhaskar News Headlines; Rishi Sunak British PM News। Cyclone Sitrang
22 मिनट पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर
नमस्कार,
देश में मंगलवार को सूर्य ग्रहण दिखाई दिया, इस दिन सूतक होने की वजह से दिवाली के एक दिन बाद यानी आज गोवर्धन पूजा होगी। इस साल 15 दिन के अंदर एक और ग्रहण पड़ने वाला है, लेकिन इसके बारे में हम आपको आगे बताएंगे। मंगलवार को वॉट्सऐप पर भी डेढ़ घंटे के लिए ग्रहण लगा, जिस वजह से भारत समेत कई देशों में इसकी सर्विस डाउन रही।
उधर, 200 साल बाद ब्रिटेन को सबसे कम उम्र का PM मिला। 42 साल के भारतवंशी ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बने। साल 1812 में जब रॉबर्ट जेनकिंसन PM बने थे, उनकी उम्र भी 42 साल थी। वहीं, साइक्लोन सितरंग की वजह से बांग्लादेश में 24 मौतों की जानकारी मिली है। यहां 10 हजार घर तबाह हो गए और 1500 एकड़ की फसल बर्बाद हो गई।
अब सितरंग ने भारत में दस्तक दे दी है…। इस वजह से पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के 5 राज्यों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ये राज्य असम, अरुणाचल, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा हैं। मंगलवार को गुवाहाटी के कई इलाकों में बारिश का पानी भर गया। वहीं, अगरतला में तेज हवाओं की वजह से पेड़ गिर गए और कई घरों को नुकसान पहुंचा।
अब बात टी-20 वर्ल्ड कप की:

आपने 23 अक्टूबर को इंडिया-पाक मुकाबला देखा था। लेकिन क्या भारत की जीत के पीछे की वजह खराब अंपायरिंग थी, जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर
- मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे। यह कार्यक्रम कांग्रेस के दिल्ली में दफ्तर में होगा।
- गृह मंत्री अमित शाह ‘ड्रग्स तस्करी और नेशनल सिक्योरिटी’ पर गुजरात के गांधीनगर में मीटिंग करेंगे।
6 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी
1. 4 राज्यों में साइक्लोन सितरंग का रेड अलर्ट, बंगाल के तटीय जिलों में NDRF की तैनाती

अगरतला में मंगलवार को चक्रवात सितरंग के कारण उखड़े पेड़ के नीचे से गुजरते लोग।
साइक्लोन सितरंग ने बांग्लादेश के तटीय क्षेत्र से टकराने के बाद ने भारत में दस्तक दी है। बांग्लादेश के दक्षिणी और दक्षिण पश्चिम इलाकों में 85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली और भारी बारिश हुई। यहां साइक्लोन की वजह से 24 लोगों की मौत हुई और 10 हजार घरों को नुकसान पहुंचा है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। इधर, मौसम विभाग ने असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में रेड अलर्ट जारी किया है। असम के कई जिलों में बारिश की वजह से घरों को नुकसान पहुंचा है। बंगाल के तटीय जिलों में NDRF की तैनाती की गई है।
पढें पूरी खबर…
2. डेढ़ घंटे तक परेशान रहे वॉट्सऐप यूजर्स, केंद्र ने पैरेंट कंपनी मेटा से रिपोर्ट मांगी
वॉट्सऐप की सर्विस मंगलवार को करीब डेढ़ घंटे डाउन रही। इसने दोपहर 12.30 बजे काम करना बंद कर दिया। सरकार ने वॉट्सऐप की पैरेंट कंपनी मेटा से इस गड़बड़ी को लेकर रिपोर्ट मांगी है। सर्विस डाउन होने की शिकायत कई देशों के यूजर्स ने की। लेकिन सर्विस किस वजह से डाउन रही, कंपनी ने इसकी वजह नहीं बताई। दुनियाभर में वॉट्सऐप के 2 अरब से ज्यादा एक्टिव मंथली यूजर्स हैं। पिछले साल 4 अक्टूबर को फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप प्लेटफॉर्म करीब 6 घंटे तक पूरी दुनिया में बंद रहे थे।
पढें पूरी खबर…
3. 10 साल बाद दिवाली के अगले दिन सूर्यग्रहण, इसलिए गोवर्धन पूजा आज होगी
मंगलवार को साल का आखिरी सूर्यग्रहण देखा गया। यह देश में करीब 2 घंटे तक दिखाई दिया। ग्रहण के सूतक की वजह से एक दिन बाद यानी आज गोवर्धन पूजा होगी। अब दीपावली और सूर्य ग्रहण का योग 10 साल बाद यानी 2032 में 3 नवंबर को बनेगा। ग्रहण अभी खत्म नहीं हुआ। इस साल 15 दिन के अंदर दो ग्रहण पड़ रहे हैं। 8 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। पढ़ें पूरी खबर
क्या यहां क्लिक करें…
4. ऋषि सुनक ने ब्रिटिश PM का पद संभाला, बोले- लिज ट्रस से गलतियां हुईं, हम इसे सुधारेंगे

42 साल के भारतवंशी ऋषि सुनक मंगलवार को ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन गए। सुनक ने ऑफिशियल रेसिडेंस 10 डाउनिंग स्ट्रीट से बतौर प्रधानमंत्री देश के नाम पहला संबोधन दिया। उन्होंने कहा- देश इस वक्त मुश्किल में है। पूर्व PM लिज ट्रस से कुछ गलतियां हुई हैं। अब हम इन्हें सुधारेंगे। ब्रिटेन को 200 साल बाद सबसे यंग PM मिला है। बोरिस जॉनसन सरकार में मंत्री रहे डॉमिनिक रॉब को उप प्रधानमंत्री और कानून मंत्री बनाया। लिज ट्रस सरकार में फाइनेंस मिनिस्टर रहे जेरेमी हंट को उसी पद पर बरकरार रखा।
पढ़ें पूरी खबर…
5. राजस्थान में गोद लेने के बहाने लड़कियों की नीलामी, 12 साल की बच्ची को 3 बार बेच दिया
राजस्थान के 6 जिलों में जातीय पंच 8 से 18 साल की लड़कियों को गोद लेने के बहाने नीलाम कर रहे हैं। इन लड़कियों को UP, MP, मुंबई, दिल्ली और विदेश तक भेजा जा रहा है। किसी विवाद के निपटारे में जातीय पंच दोषी पर 5 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाती है। फिर कर्जा उतारने के लिए बहन-बेटियों को बिकवाते हैं। पंचों को हर डील में कमीशन मिलता है। भास्कर इन्वेस्टिगेशन में पता चला कि 12 साल की एक लड़की को 3 बार बेचा गया और उसे 4 बार अबॉर्शन कराना पड़ा।
पढें पूरी खबर…
6. यूपी में मोटरसाइकिल से महंगा खच्चर, 300 साल पुराने मेले में बिकते हैं 2 करोड़ के गधे

अब बात मेहनतकश गधों की..। MP-UP बॉर्डर पर पड़ने वाले चित्रकूट में 300 साल पहले से एक मेले का आयोजन होता आया है। मंदाकिनी तट पर दीपावली के एक दिन बाद ‘गधा-मेला’ लगता है। हर साल लगने वाले इस मेले में UP, MP, छत्तीसगढ़ और बिहार के पशु व्यापारी शामिल होते हैं। यहां अच्छी नस्ल और बढ़िया कद-काठी वाले खच्चर और गधे की कीमत 30 हजार से 2 लाख रुपए है। 3 दिन चलने वाले मेले में 5 हजार के आसपास गधे बिक जाते हैं। इस दौरान 2 करोड़ के गधों का सौदा होता है।
कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
- कोयंबटूर धमाके के आरोपी के घर मिला 75 किलो विस्फोटक: UAPA के तहत केस दर्ज, अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार (पढ़ें पूरी खबर)
- चिदंबरम-थरूर की सलाह, भारत में भी हो अल्पसंख्यक PM:भाजपा बोली- मनमोहन सिंह को भूल गए, जानें पूरा मामला (पढ़ें पूरी खबर)
- कन्नौज की मासूम 48 घंटे से ICU में: मां बोली- हैवानियत हुई, पिता ने कहा- हत्या के इरादे से बेटी का सिर ईंट से कुचला (पढ़ें पूरी खबर)
- कर्नाटक के मठ में पुजारी का शव लटका मिला:2 पेज का सुसाइड नोट मिला, इसमें ब्लैकमेल करने वालों के नाम (पढ़ें पूरी खबर)
- दिवाली की रात वडोदरा में सांप्रदायिक हिंसा:स्ट्रीट लाइट बंद कर पथराव, गाड़ियां जलाईं; पुलिस अफसर पर भी पेट्रोल बम फेंका (पढ़ें पूरी खबर)
- दिल्ली की हवा में घुला जहर: दिवाली की अगली सुबह जहरीली हुई हवा, AQI 353 पहुंचा (पढ़ें पूरी खबर)– इस खबर से जुड़ा कार्टून देखने के लिए आगे पढ़ें…

खबर लेकिन कुछ हटके…
कोर्ट में महिला वकील बाल न संवारें, काम में खलल पड़ता है- विरोध के बाद आदेश वापस

“यह लगातार देखने में आ रहा है कि महिला एडवोकेट्स ओपन कोर्ट में अपने बाल सुधारती या संवारती हैं। ये काम कोर्ट के काम-काज में खलल डालता है, इसलिए उन्हें निर्देशित किया जाता है कि ऐसे कामों से बचें।” यह आदेश 20 अक्टूबर को पुणे की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने जारी किया था। भारी विरोध के बाद आदेश को 2 दिन बाद ही वापस ले लिया गया। रजिस्ट्रार ऑफिस से जुड़े एक अफसर ने बताया कि नोटिस केवल कोर्ट रूम की मर्यादा बनाए रखने के लिए जारी किया गया था। पूरी कहानी जानने के लिए यहां क्लिक करें…
आज का कार्टून…

खबरें जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
फोटो जो खुद में खबर है…

यह तस्वीर नेपाल के ललितपुर के एक डॉग शेल्टर की है। यहां कुकुर तिहार के दिन एक विकलांग डॉग की पूजा की गई। नेपाल में 5 दिनों तक चलने वाले तिहार फेस्टिवल की शुरुआत 23 अक्टूबर से हुई। दूसरे दिन कुकुर तिहार मनाया गया। इस दिन कुत्तों को उनकी वफादारी के लिए देवदूत के रूप में पूजा जाता है। त्योहार के पहले दिन काग तिहार होता है, जिसमें कौओं के लिए छत पर पकवान रखे जाते हैं। कुकुर तिहार के दिन तिलक-माला और आरती उतारकर श्वानों को कई पकवान खिलाए जाते हैं।

आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
आज ही के दिन 1947 में कश्मीर भारत में शामिल हुआ था। देश की आजादी के वक्त राजा हरि सिंह ने कश्मीर को स्वतंत्र रियासत घोषित करने का फैसला किया। 22 अक्टूबर 1947 कबाइलियों और पाकिस्तानियों ने कश्मीर पर हमला कर दिया। पाकिस्तान की नई सरकार ने उन्हें हथियार दिए। कबाइली बारामूला तक आ पहुंचे। ऐसी स्थिति में हरि सिंह पर दबाव बढ़ने लगा कि वे कश्मीर के विलय पर कोई फैसला लें।
कश्मीर के राजा हरि सिंह ने 26 अक्टूबर, 1947 को अपने राज्य को भारत में मिलाने का फैसला किया था। इस समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद ही भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर पहुंचकर हमला करने पहुंची पाकिस्तानी सेना के खिलाफ मोर्चा खोला था। इस लड़ाई में ही कश्मीर का कुछ हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में चला गया था।

आज मेष राशि वालों के इनकम सोर्स बढ़ने के योग हैं। आप भी जानिए अपना राशिफल
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…