4 दिन से चल रहा था इलाज, मौत के बाद ससुराल वाले हुए फरार | Treatment was going on for 4 days, in-laws absconded after death

0
0

औरंगाबाद35 मिनट पहले

एक गर्भवती पत्नी को पति ने जमकर पिटाई कर दी, जिसके कारण पत्नी को गंभीर अंदरूनी चोटें आयी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना सलैया थाना क्षेत्र के सोनारचक गांव की है। मृतका 23 वर्षीय शोभा देवी उसी गावं निवासी रंजन कुमार की पत्नी थी। घटना के बाद से परिजन फरार चल रहे हैं।

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पति के पिटाई के बाद से ही चल रहा था इलाज

मृतका के चाचा मदनपुर थाना क्षेत्र सढैल गांव निवासी गोपाल मिस्त्री ने बताया कि दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। शादी के वक्त उपहार स्वरूप दान दहेज दिया गया था, लेकिन चेन की मांग को लेकर हमेशा पति द्वारा शोभा की पिटाई की जाती थी। गर्भवती होने के बाद भी उसकी पिटाई की जाती थी। चार दिन पहले ही पति द्वारा उसकी पिटाई की गई। जिसके बाद से उसका इलाज चल रहा था। इसी बीच शोभा का प्रसव हुआ। जिसके बाद उसकी स्थिति और बिगड़ गई। इलाज के लिए मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

मगध मेडिकल कॉलेज में ही शोभा की मौत हो गई। जबकि बच्चे की भी इलाज के दौरान मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मौत हो गई। इस संबंध में सलैया थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि महिला की मौत कैसे हुई है। मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

खबरें और भी हैं…

.



Source link