31% लोग पैदल यात्रा करना पसंद कर रहे, इनमें कम चलने वाले हाईक्लास लोग भी | 31% of Britishers prefer to travel on foot, including high-class people who walk less

0
0


  • Hindi News
  • Happylife
  • 31% Of Britishers Prefer To Travel On Foot, Including High class People Who Walk Less

9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ब्रिटेन की सड़कों पर भीड़भाड़ कम करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पैदल चलने का ट्रेंड बढ़ रहा है। सरकार भी इसे बढ़ावा दे रही है। कुछ मुख्य मार्गों की सड़कों पर पैदल चलने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए पेंटिंग्स भी बनाई गई हैं, जो पैदल चलने वालों का मनोबल बढ़ाकर उन्हें प्रेरित कर रही हैं।

दरअसल, बर्मिंघम में किंग्स हीथ इलाके का प्रतिनिधित्व करने वाली काउंसलर लीजा ट्रिकेट का कहना है कि बर्मिंघम की मुख्य सड़क चलने के लिए मुफीद नहीं है। यहां धुएं और शोर का उत्सर्जन करने वाली कार और लॉरियों की भरमार हैं। फुटपाथ बस शेल्टर बने हुए है और यहां डिजिटल विज्ञापन बोर्ड लगे होने से चलना दूभर है। मगर किंग्स हीथ और पूरे ब्रिटेन में सरकार पैदल चलने वालों को प्रोत्साहित कर रही है। यह महामारी द्वारा लाए गए महान बदलावों में से एक है।

सरकार पैदल चलने को बढ़ावा दे रही

2019 और 2021 के बीच लोगों ने पैदल यात्राएं की। जो सभी तरह की यात्राओं से 26% से 31% तक ज्यादा थीं। कार और बाइक से यात्रा में गिरावट आई है। एक मील से ज्यादा लंबी चहलकदमी सबसे तेजी से बढ़ी। उच्च आय वाले लोग जो गरीबों से कम चलते थे, उन्होंने भी ज्यादा पैदल यात्राएं की हैं। लंदन के एक स्टडी में पाया गया है कि कुछ जोन में साइकिल चलाने से ज्यादा पैदल चलने को बढ़ावा दिया जा रहा है। मई 2020 में सरकार ने पैदल चलने वालों के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की थी। व्यवस्थित लेन बनाने का आश्वासन दिया था।

यह सभी कवायद ब्रिटेन को 2050 तक कार्बन उत्सर्जन शून्य करने की दिशा में हो रही हैं। खास बात यह है कि सत्ताधारी लोगों को भी पैदल चलने पर प्रोत्साहित किया जा रहा है। ऐसा करने पर अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। इस तरह ब्रिटेन में आने वाले समय में पैदल चलने वालों की संख्या में इजाफा होने की संभावना है। 2021 में सबसे ज्यादा लोग पैदल चले। लगभग उतनी ही जितनी बार वे गाड़ी चलाते थे।

ब्रिटेन में साइकिल्स की संख्या 5 अरब

2021 में एक व्यक्ति ने औसतन 89 किमी की साइकिलिंग की जो कि 2019 की तुलना में 1.5 किमी ज्यादा है। ब्रिटेन की सड़कों पर 45.7% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ब्रिटिश सड़कों पर साइकिल्स की संख्या 5 अरब हो गई है। ट्रिकेट का कहना है कि सैंडविच के लिए एक या 2 किलोमीटर चल सकते हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link