गिरिडीह2 दिन पहले
- कॉपी लिंक

मंत्री हफीजुल हसन
झारखंड राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण व पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने कहा कि झारखंड प्रदेश के छह प्रमंडलाें में अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रा-छात्राओं के लिए सात आवासीय विद्यालय का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए निविदा प्रकाशित की जा चुकी है।
कहा कि संथाल परगना में केवल दाे अल्प संख्यक आवासीय विद्यालय का निर्माण किया जाना है, अन्य सभी प्रमंडलाें में एक-एक अल्प संख्यक आवासीय विद्यालय का निर्माण किया जाएगा। साथ ही गिरिडीह के दुखहरण महादेव मंदिर, उसरी नदी वाटर फाॅल तथा खंडाेली डैम का साैंदर्यीकरण भी किया जाएगा।
ये बातें उन्हाेंने मधुपुर से रांची जाने के क्रम में न्यू सर्किट हाउस गिरिडीह में रविवार काे दैनिक भास्कर से बातचीत में कही। मंत्री ने कहा कि गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार साेनू ने दुखहरण महादेव मंदिर, उसरी नदी वाटर फाॅल व खंडाेली डैम स्थल के साैंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव दिया था। इसपर पर्यटन विभाग काे डीपीआर बानने का तत्काल निर्देश दिया। डीपीआर बनकर तैयार हाे गई है। दाे साै कराेड़ रुपए से दुखहरण महादेव मंदिर, उसरी नदी वाटर फाॅल का साैंदर्यीकरण हाेगा।
जबकि, खंडाेली डैम का साैंदर्यीकरण 50 लाख रुपए से हाेगा। तीनाें याेजनाओं काे पर्यटन विभाग से स्वीकृति मिल चुकी है। इस दौरान मंत्री ने कहा झारखंड सरकार जनता के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।
पारसनाथ पर्वत पर राेपवे का निर्माण स्थगित
पर्यटन मंत्री ने कहा कि पारसनाथ पर्वत पर दाे साै कराेड़ की राशि से राेपवे का निर्माण पर्यटन विभाग के द्वारा किया जाना था। पारसनाथ पर्वत पर आम जनता काे भगवान के पारसनाथ के दर्शन के लिए राेपवे निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने का निर्देश उन्हाेंने पर्यटन विभाग दिया थाा। पारसनाथ मेटी के द्वारा पर्वत पर राेपवे निर्माण पर आपति व्यक्त करने से राेपवे निर्माण कार्य वर्तमान में स्थगित हाे गया है।