19 वर्षीय पवन को फंदे से लटका कर हुए फरार, पिता ने पड़ोस के 9 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR | 19-year-old Pawan absconded by hanging, father lodged an FIR against 9 people of the neighborhood

0
0

मुजफ्फरपुरएक घंटा पहले

मुजफ्फरपुर में नाला विवाद में युवक की हत्या

मुजफ्फरपुर के तुर्की ओपी के दुबियाही गांव में 19 वर्षीय पवन कुमार की हत्या नाला विवाद में कर दी गई थी। फिर, उसके शव को फंदे से लटका दिया गया। मृतक पेशे से चालक था। मामले में पिता सुधीर राय ने तुर्की ओपी में घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें नाला के जमीन विवाद को हत्या का कारण बताया है। एफआईआर में उन्होंने पड़ोस के नौ लोगों को नामजद आरोपित बनाया है।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस नाला विवाद से अलग घटना के अन्य कारणों का भी सुराग लगा रही है। तुर्की ओपी प्रभारी रवि प्रकाश ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर गई थी। इससे पहले ही परिजनों ने शव को फंदे से उतार लिया था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पवन का शव दालान में पंखे की रॉड से गमछा से लटका था। मां ने हसुआ से गमछा को काटकर शव को नीचे उतारने की जानकारी पुलिस को दी।

एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपित गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कुछ स्पष्ट होगा। जानकारी के अनुसार नाला से पानी निकासी को लेकर विवाद चल रहा था। पवन घर मे अकेला था। जब परिजन पहुंचे तो देखे की दरवाजा बंद है। खिड़की से झांका तो देखा कि पवन का शव फंदे से लटका है। बताते चले कि पवन की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

खबरें और भी हैं…

.



Source link