1 साल की FD पर अब मिलेगा 6.10% ब्याज, यहां देखें नई ब्याज दरें | FD interest rates hiked in SBI for 1 year on FD will now get 6.10% interest, see new interest rates here

0
0


  • Hindi News
  • Business
  • FD Interest Rates Hiked In SBI For 1 Year On FD Will Now Get 6.10% Interest, See New Interest Rates Here

नई12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक ने FD) की ब्याज दरों में 0.80% तक की बढ़ोतरी की है। नई ब्याज दर 22 अक्टूबर से लागू हो गई हैं। ब्याज की यह दरें दो करोड़ रुपए की FD से कम के लिए हैं।

5 साल के लिए निवेश मिलता है टैक्स छूट का लाभ
इस टाइम डिपॉजिट स्कीम और FD में 5 साल के लिए निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 80 सी के तहत टैक्स छूट का फायदा ले सकते हैं। इसके तहत 1.50 लाख रुपए तक के निवेश पर आप इनकम टैक्स छूट का फायदा ले सकते हैं।

FD कराते समय इन बातों का रखें ध्यान

सही टेन्योर चुनना जरूरी
FD में निवेश करने से पहले उसके टेन्योर (अवधि) को लेकर सोच-विचार करना जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर निवेशक मेच्योरिटी से पहले विड्रॉल करते हैं, तो उन्हें जुर्माने का भुगतान करना होगा। FD मेच्योर होने से पहले उसे ब्रेक करने पर 1% तक की पेनल्टी देनी पड़ेगी। इससे डिपॉजिट पर कमाए जाने वाला कुल ब्याज कम हो सकता है।

एक ही FD में न लगाएं पूरा पैसा
यदि आप किसी एक बैंक में FD में 10 लाख रुपए का निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो इसकी जगह एक से ज्यादा बैंकों में 1 लाख रुपए की 8 FD और 50 हजार रुपए की 4 FD में निवेश करें। इससे बीच में पैसों की जरूरत पड़ने पर आप अपनी जरूरत के हिसाब से FD को बीच में ही तुड़वाकर पैसों की व्यवस्था कर सकते हैं। आपकी बाकी FD सेफ रहेंगी।

ब्याज का विड्रॉल
बैंकों में पहले तिमाही और सालाना आधार पर ब्याज का विड्रॉल करने का ऑप्शन था। अब कुछ बैंकों में मासिक विड्रॉल भी कर सकते हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसे चुन सकते हैं।

खबरें और भी हैं…

.



Source link