सही म्यूजिक चुनें,अलग-अलग तरह के गाने सुनें | Choose the right music, listen to different types of songs

0
0


43 मिनट पहले

‘संगीत आत्मा की भाषा है। यह जीवन के रहस्य को खोलता है जो शांति लाता है, संघर्ष को समाप्त करता है’

– खलील जिब्रान (लेबनानी-अमेरिकी लेखक और कवि)

करिअर फंडा में स्वागत!

क्या आप अलग-अलग प्रकार का म्यूजिक सुनते हैं? आपका फेवरिट म्यूजिक किस प्रकार का है?

म्यूजिक सुनना किसे पसंद नहीं

संगीत ‘लय’ की एक ‘मौलिक भावना’ है जो हम सभी के पास है। मनुष्यों ने लंबे समय से संगीत की उपचार शक्ति की पहचान कर उपयोग किया है।

लेकिन आधुनिक संगीत चिकित्सा दुसरे विश्व युद्ध के बाद शुरू हुई।

मॉडर्न रिसर्च ने यह साबित किया है कि म्यूजिक का डेमेंशिया (मनोभ्रंश – दिमाग की क्षमता का धीरे-धीरे कम होना), याददाश्त, तनाव को कम करने, नींद बढ़ाने, ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारियों, निराशा/डिप्रेशन से बाहर निकलने, एकाग्रता (कंसंट्रेशन) में पॉज़िटिव फर्क पड़ता है।

आज में आप को 6 बातें बताऊंगा कि किस प्रकार आप इसका उपयोग एग्जाम की तैयारी में, एकाग्रता बढ़ाने में और अधिक पढ़ाई करने के लिए, कर सकते हैं।

1) सही म्यूजिक का चयन

म्यूजिक का पढाई में (और करिअर में) लाभ उठाने के लिए सबसे पहली आवश्यकता है सही म्यूजिक का चयन करें।

A. ये समझें कि संगीत सीधे हमारे मस्तिष्क के भावनात्मक केंद्रों में प्रवेश करता है।

B. यह हमें खुश, उदास, क्रोधित या डरा हुआ महसूस करा सकता है। निराशाजनक संगीत किसी कार्य को करने के लिए आपके उत्साह को कम कर सकता है और इसका उल्टा भी हो सकता है। इसलिए आनंददायक म्यूजिक सुनें

C. सबसे सही यह है कि अपनी पसंद का संगीत सुनें। पसंदीदा या आनंददायक संगीत सुनने से सुखद मनोदशा और स्टिमुलेशन और फोकस का स्तर बढ़ता है।

D. वैसे भी सामान्यतया, तेज संगीत हमें ऊर्जावान महसूस करने में मदद करता है और हमारी जागरूकता बढ़ाता है। धीमा संगीत हमें शांत और आराम महसूस करने में मदद करता है।

2) एक जैसे म्यूजिक से ब्रेक लें, अलग-अलग तरह का सुनें

A. जिस तरह हम हर थोड़ी देर में काम से ब्रेक लेते हैं, उसी तरह आपके कानों को भी एक ही प्रकार के संगीत से ब्रेक की जरूरत होती है।

B. हम जिस वातावरण में रहते हैं धीरे-धीरे उसके अभ्यस्त हो जाते हैं। यही कारण है कि आप अपने घर में आराम से सो सकते हैं, लेकिन एक नई जगह पर सोने में कठिनाई आती है।

C. हमारे दिमाग को एक्साइटमेंट और बदलाव चाहिए, इसके लिए नए-नए तरह के म्यूजिक का एक्सपेरिमेंट करें।

D. संगीत की अलग-अलग गति या टेम्पो आजमाएं। ऐसा दावा किया जाता है कि कुछ गतियों पर संगीत कुछ विशेष प्रकार की मस्तिष्क तरंगों (जैसे अल्फा, थीटा, आदि) को प्रभावित करता है।

3) बिना शब्दों का म्यूजिक सुनें

A. जैसे ही आप गाने के साथ म्यूजिक सुनते हैं, यह आपके दिमाग के भाषा केंद्रों को सक्रिय करता हैं।

B. जब आप कोई ऐसा कार्य कर रहे होते हैं जिसमें हाई कॉन्सेंट्रेशन आवश्यक है, तो गाने के साथ म्यूजिक आपको डिस्टर्ब कर सकता है।

C. इसके लिए या तो केवल म्यूजिक सुना जा सकता है या विदेशी भाषा जो आप को समझ में नहीं आती के साथ म्यूजिक सुना जा सकता है।

D. आज कल कई लोग ऐसी साउंड रिकॉर्डिंग्स जिसमें केवल फिल्मों और वीडियो गेम्स के बैकग्राउंड म्यूजिक रिकॉर्ड होते हैं, का भी उपयोग करते हैं।

4) पूर्ण सायलेंस (मौन) और प्राकृतिक आवाजें

A. पूर्ण मौन (सायलेंस) भी एक तरह का म्यूजिक है, यदि आप को किसी भी प्रकार के म्यूजिक से डिस्टर्ब होता है तो इसे ट्राय करें। यह संगीत की तरह ही प्रभावी हो सकता है।

B. जब तक आप किसी साउंडप्रूफ केबिन में न हों, किसी न किसी प्राकृतिक या मनुष्य निर्मित वस्तु का म्यूजिक तो रहेगा ही, उसे एन्जॉय किया जा सकता है। सीलिंग फैन की आवाज, चिड़िया का चहचहाना, बहते पानी की आवाज, बारिश गिरने की आवाज इत्यादि।

C. टोटल साइलेंस का म्यूजिक बेहद अद्भुत होता हैं, और आपको अंदर तक झकझोर सकता है, क्योंकि तब आप अपने आप को महसूस करते हैं।

5) खुद म्यूजिक बजाएं

A. मैंने बचपन से गिटार बजाना सीखा था, और बड़ा फायदा हुआ!

B. कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स के कई टॉपर्स ने इंटरव्यू में कहा है वे रिक्रिएशन के लिए अपनी पसंद का कोई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट जैसे गिटार, माउथ ऑर्गन या बांसुरी आदि बजाया करते थे।

C. खुद कोई इंस्ट्रूमेंट बजाना आपको अपार भावनात्मक आनंद और सेटिस्फैक्ट्री अचीवमेंट दे सकता है, इससे आपका सोशल नेटवर्क बेहतर हो सकता है, आप में आत्म-अनुशासन, आत्म-सम्मान और सहानुभूति की भावना बढ़ती है।

6) म्यूजिक और टेक्नोलॉजी

A. म्यूजिक सुनने में मॉडर्न टेक्नोलॉजी का उपयोग करें, अच्छे क्वालिटी म्यूजिक प्लेयर्स का उपयोग करें।

B. कई तरह के म्यूजिक प्रोडक्ट्स मार्केट में उपलब्ध हैं जिनमें पुराने बॉलीवुड गानो से लेकर केवल प्राकृतिक आवाज बजाने वाले प्लेयर, तमाम तरह के हेडफोन्स इत्यादि उपलब्ध हैं।

C. परिवार, कार्यालय और पढ़ने की जगह पर हर व्यक्ति के म्यूजिक की पसंद अलग हो सकती है, इसलिए टेक्नोलॉजी का उपयोग करें और ईयरबड्स का इस्तेमाल करें।

म्यूजिक नेचर का दिया एक नायाब तोहफा है, जिसे मैक्सिमम एन्जॉय और यूज किया जा सकता है। अपने आप को रोकें ना।

तो आज का करिअर फंडा है कि म्यूजिक की जादुई शक्ति का इंटेलीजेंट यूज स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल अपनी मेन्टल हेल्थ दुरुस्त रखने, जोश हाई रखने और रिलैक्स करने के लिए कर सकते हैं।

कर के दिखाएंगे!

इस कॉलम पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें।

करिअर फंडा कॉलम आपको लगातार सफलता के मंत्र बताता है। जीवन में आगे रहने के लिए सबसे जरूरी टिप्स जानने हों तो ये करिअर फंडा भी जरूर पढ़ें…

1) एग्जाम के समय मैनेज करें नेगेटिव इमोशंस:नेगेटिव भावनाओं का इस्तेमाल भी खुद को बेहतर बनाने में करें

2) गोल अचीव करने के 7 टिप्स:गोल को टुकड़ों में बांटें, एबिलिटी को ईमानदारी से समझें

3) जीवन के पिरामिड के लिए 4 टिप्स:मोटिवेशन और जॉब सेटिस्फेक्शन बनाए रखें,अपनी जरूरतों को समझें

4) करिअर फंडापानीपत के तीसरे युद्ध से प्रोफेशनल्स के लिए 4 सबक:ओवर कॉन्फिडेंस से बचें, कोई हार अंतिम नहीं है

5) बच्चे स्कूल नहीं जा रहें तो पेरेंट्स अपनाएं 7 टिप्स:अपने बच्चे से बात करें, घर पर रहना अपीलिंग ना बनाएं

6) नेपोलियन बोनापार्ट के जीवन से 4 सबक:आप सब कुछ नहीं कर सकते…मदद लीजिए, हमेशा सीखते रहिए

7) सही डिसीजन मेकिंग के 5 टिप्स:सही निर्णय ही जीवन और करिअर में सफलता की पहली सीढ़ी है

खबरें और भी हैं…

.



Source link