मधुबनी37 मिनट पहले
मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के कोसी दियारा इलाके के बकुआ पंचायत में कोसी के बकुआघाट पर 13 वीं के लिए गए हुए थे। इसी दौरान गांव के अन्य लोग भी घाट पर गए हुए थे। इसी में पांच बच्चे भी गए हुए थे। कर्म क्रिया खत्म करने के बाद सभी लोग घर की ओर आने लगे। लेकिन, ये पांचों बच्चा वहीं खेलने लगा। नहर में स्नान करने के लिए चला गया।
2 बच्चों को निकाला गया
वहीं, कुछ लोगों ने देखा की पांचों बच्चा नहर के गहरे पानी चले जाने से डूब रहा है। डूब रहे बच्चो में दो बच्चे को पानी से बाहर निकाला लिया गया। वहीं, तीन बच्चे गहरे पानी में चले जाने से नहीं निकल सके। ग्रामीणों की ओर से काफी प्रयास करने के बाद भी नहीं मिला। इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई। सूचना पाते ही पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर कार्रवाई में जुट गई है।
शव की हो रही खोजबीन
वहीं, इस घटना में मृत तीनों बच्चों की पहचान बकुआ गांव के सुमन कुमार( 10), पिता राजकुमार यादव। वहीं, दूसरा बच्चा नितेश कुमार (16), पिता अखिलेश यादव हैं। जबकि, तीसरा बच्चा मधेपुरा जिले के खराही प्रमाणपुर के मधेपुर प्रखंड के बीरपुर गांव का सोनू कुमार (10) रहने वाला है। तीनों बच्चे की शव के लिए ग्रामीणों की ओर से खोजबीन की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर हाल है।