पटनाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

राज्य के विश्वविद्यालयों के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों के वेतन और पेंशन के लिए 1801 करोड़ रुपए स्वीकृत कर जारी किए गए हैं। ये राशि अगस्त से अक्टूबर तक 3 माह के वेतन और पेंशन के लिए जारी किया गया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने शुक्रवार को इसे लेकर महालेखाकार को पत्र लिखा है।
पटना विश्वविद्यालय को 128 करोड़ 13 लाख, मगध यूनिवर्सिटी को 272 करोड़ 44 लाख, बीआरए बिहार विवि 279 करोड़ 23 लाख, जेपी विवि 80 करोड़ 46 लाख, वीर कुंवर सिंह विवि 141 करोड़ 67 लाख, बीएन मंडल विवि 131 करोड़ 39 लाख, टीएमबीयू 202 करोड़ 73 लाख, एलएनएमयू 267 करोड़ 56 लाख, केएसडीएस 45 करोड़ 54 लाख, पाटलिपुत्र विवि 168 करोड़ 36 लाख, पूर्णिया विवि 41 करोड़ 65 लाख, मुंगेर विवि को 42 करोड़ 22 लाख रुपए दिए गए हैं।
खबरें और भी हैं…