रोहतक में शराब पीकर लूटी इज्जत; राजस्थान की महिला को नौकरी के बहाने बुलाकर की वारदात | Haryana News; Women Raped in Haryana rohtak, Firing on Rape Victim

0
0


रोहतक33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के रोहतक में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को नौकरी का झांसा देकर पहले उसका रेप किया गया। जब उसने विरोध करना चाहा तो आरोपी युवक ने उसे गोली मार दी। बचने की कोशिश में गोली महिला के पैर में लगी। जिसके बाद वह वहीं पर गिर पड़ी।

घायल महिला को उपचार के लिए रोहतक PGI में भर्ती करवाया गया। वहीं रोहतक पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ रेप और गोली मारने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

घटना के बाद रोहतक PGI में जांच करने पहुंची पुलिस की टीम।

घटना के बाद रोहतक PGI में जांच करने पहुंची पुलिस की टीम।

शराब पीकर छेड़छाड़ करने लगा
पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक राजस्थान के सीकर जिले की 23 वर्षीय महिला रोहतक की एक कॉलोनी में रहती थी। जो घरों में काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करती थी। इसी दौरान एक मोनू नामक युवक महिला को वीरवार शाम को अपने यहां काम करने के लिए गांव बोहर में लेकर गया था। जब महिला वहां पर पहुंची तो आरोपी युवक ने पहले दोस्तों के साथ जमकर शराब पी। नशे में धुत होते ही वह महिला के साथ अश्लील हरकतें करने लगा।

डॉक्टरों ने पैर से गोली निकाली
महिला ने विरोध किया लेकिन नशे में धुत युवक ने उसका रेप कर डाला। महिला विरोध करती रही तो गुस्साए युवक ने उसे गोली मार दी। गोली सीधी उसके पांव में जा लगी। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। जिसके बाद घायल महिला को उपचार के लिए रोहतक PGI में लाया गया। डॉक्टरों ने महिला के पांव में लगी गोली निकाल ली है। उसकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है।

नौकरी का झांसा देकर बुलाया : पुलिस
अर्बन एस्टेट पुलिस थाना के SHO सुरेश कुमार ने बताया कि घायल महिला के बयान दर्ज किए गए हैं। उसने शिकायत में बताया कि उसे नौकरी देने का झांसा देकर बुलाया था। जब वह पहुंची तो वहा युवक शराब पी रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म किया। जब विरोध किया तो उन्होंने गोली मार दी। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं…

.



Source link