- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- 8 October, Saturday Tarot Rashifal In Hindi, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal, Shaniwar Ka Rashifal, Gemini, Libra Horoscope
एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

शनिवार, 8 अक्टूबर को मेष राशि के लोगों सोच-समझकर खर्च करें, पैसों की दिक्कतें आ सकती हैं। मिथुन राशि के लोगों के विचारों में बदलाव आ सकता है। तुला राशि के लोग हड़बड़ी में निर्णय लेंगे तो हानि हो सकती है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…
मेष – SIX OF PENTACLES
खर्च बढ़ने से पैसों से संबंधित योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। पैसों से जुड़े हुए हर एक काम का ठीक से ध्यान रखना होगा। व्यर्थ की चीजों पर खर्च होने की संभावना बन रही है।
करियर : जिन लोगों से मदद प्राप्त हो रही है, उन्हें आपकी मदद की जरूरत हो सकती है।
लव : लव रिलेशनशिप में जो असंतुलन है, वह धीरे-धीरे दूर होने लगेगा।
हेल्थ : पेट से संबंधित दिक्कत होगी, खान-पान का ध्यान रखें।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 3
वृषभ – THE WORLD
निराशा रहेगी, लेकिन आप काम करते रहेंगे। किसी व्यक्ति को दिए गए वचन का पालन करने की कोशिश करें। जब तक आपका व्यक्तित्व सुधरता नहीं है, तब तक जीवन में बदलाव करना संभव नहीं होगा। खुद के नकारात्मक पहलुओं को समझने की कोशिश करें।
करियर : कमाई बढ़ाने के लिए किए गए प्रयत्न सफल हो सकते हैं। काम की क्वालिटी पर ध्यान रखना होगा।
लव : पार्टनर का साथ मिलने के बाद भी निराशा और अकेलापन क्यों है, इस बात को समझें।
हेल्थ : यूरिन इन्फेक्शन हो सकता है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 1
मिथुन – TEMPERANCE
आध्यात्मिक बातों का असर आप पर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। जिन कारणों से जीवन की शांति खत्म हुई है, उन बातों से बचें और आध्यात्मिक बातों से शांति प्राप्त हो सकती है। अपने विचारों में आ रहे बदलाव पर ध्यान दें। काफी सवालों के जवाब आपको खुद ही खोजने की कोशिश करनी होगी।
करियर : उच्च शिक्षा से संबंधित किए गए प्रयत्न को सफलता मिलेगी, लेकिन मेहनत करते रहना जरूरी है।
लव : रिलेशनशिप से संबंधित हर एक बात को समझने की कोशिश करें।
हेल्थ : शरीर को डिहाइड्रेट न होने दें।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 2
कर्क – WHEEL OF FORTUNE
समय आपके पक्ष में चल रहा है। महत्वपूर्ण बातों को अंजाम तक पहुंचाने की कोशिश करें। जिन बड़े लक्ष्यों पर काम करना आप चाहते हैं, उनके लिए अवसर प्राप्त होते रहेंगे। विदेश से संबंधित काम आगे बढ़ता जाएगा। जिन पुरानी बातों की वजह से तकलीफ होती है, उन्हें सुलझाने के लिए प्रयत्न करें।
करियर : हाथ में लिए गए काम के अलावा करियर संबंधित नए अवसर मिल सकते हैं।
लव : विवाह संबंधी निर्णय के बारे में अभी न सोचें।
हेल्थ : खान-पान का ध्यान ठीक से न रखने से तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 7
सिंह – JUDGEMENT
पुराने कर्मों का फल मिल सकता है। अशांति का कारण पता चलने से उन्हें दूर करने का रास्ता भी मिलेगा। परिवार में जो संबंध बिगड़ रहे हैं, उनकी चिंता अभी न करें। जिन बातों के साथ आप जुड़े हैं, केवल उन पर ही ध्यान देना होगा।
करियर : विद्यार्थियों का ध्यान भटकता हुआ नजर आ रहा है।
लव : रिलेशनशिप में आने वाले बदलाव के कारण चिंता होगी।
हेल्थ : शुगर संबंधी तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 4
कन्या – FIVE OF PENTACLES
पुरानी बातों को पीछे छोड़ते समय तकलीफ होगी, लेकिन इन बातों को छोड़ना आवश्यक है। कठिन परिस्थिति में अपेक्षित व्यक्ति से मदद प्राप्त हो सकती है। तनाव न हो, इस बात का ध्यान रखने की कोशिश करें।
करियर : काम से संबंधित निराशा को दूर करने की कोशिश करें। आप सही मार्ग पर हैं।
लव : पार्टनर के द्वारा एक-दूसरे की व्यक्तिगत समस्याओं को दूर करने की कोशिश की जाएगी।
हेल्थ : सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
लकी कलर : पर्पल
लकी नंबर : 5
तुला – NINE OF CUPS
कुछ समस्याओं के बारे में फिलहाल आप कुछ भी नहीं कर सकते हैं, इस बात को समझने की आवश्यकता होगी। अगले कुछ दिनों में परिस्थिति बदलती हुई नजर आ रही है। अभी केवल संयम बनाए रखें। हड़बड़ी में लिया गया निर्णय आपके लिए समस्या बढ़ा सकता है।
करियर : करियर से जुड़ी हर एक बात में स्थिरता नजर आएगी। फिर भी अपनी प्रगति किस प्रकार से हो सकती है, इस बात का विचार करने की आवश्यकता है।
लव : पुराने झगड़ों को खत्म कर पाना संभव होगा।
हेल्थ : बढ़ते हुए वजन को नियंत्रण में रखने की आवश्यकता है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 6
वृश्चिक – THE LOVERS
लोगों के साथ जुड़ने से अपनी समस्याओं के बारे में खुलकर बात कर पाना संभव होगा, लेकिन अपनी कितनी जानकारी दूसरों को देनी है, यह बात को समझने की कोशिश करें। कोई व्यक्ति आपकी कमजोरी का गलत फायदा न उठाए, इस बात का ध्यान रखें।
करियर : काम से संबंधित टारगेट वक्त से पहले पूरा करने की कोशिश करें।
लव : किसी व्यक्ति के लिए बढ़ रहा आकर्षण रिलेशनशिप में तब्दील हो सकता है।
हेल्थ : शारीरिक कमजोरी हो सकती है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 9
धनु – KNIGHT OF CUPS
केवल अपनी भावनाओं को महत्व देकर अन्य लोगों की बातों को नजरअंदाज करना आपके लिए और उस व्यक्ति के लिए भी समस्या का कारण बन रहा है। अन्य लोगों के द्वारा बोली गई बातों को समझने की कोशिश करें। किसी भी बात का गलत अनुमान लगाने और एक-दूसरे के लिए गलतफहमी होने से दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
करियर : रियल इस्टेट से जुड़े लोगों को दस्तावेज ठीक से पढ़ने की आवश्यकता है।
लव : रिलेशनशिप से संबंधित प्रपोजल के बारे में विचार जरूर करें।
हेल्थ : कमर में दर्द हो सकता है।
लकी कलर : ग्रे
लकी नंबर : 8
मकर – THE HERMIT
एकांत में रहने की कोशिश आपके लिए उपयुक्त साबित होगी। भविष्य से संबंधित बातों का विचार करके खुद की चिंता न बढ़ाएं। वर्तमान से जुड़ी समस्याओं को दूर करने की कोशिश करें, तभी इच्छाएं जल्दी पूर्ण कर पाना संभव होगा।
करियर : काम से संबंधित रखा गया टारगेट बड़ा हो सकता है। आसान काम से शुरुआत करें।
लव : पार्टनर के साथ बातचीत बंद होने की संभावना बन रही है, सोच-समझकर अपने विचार रखें।
हेल्थ : बुखार या इंफेक्शन होने की संभावना बन रही है।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 6
कुंभ – THE DEVIL
भौतिक सुख प्राप्त करने की इच्छा बढ़ती हुई नजर आ रही है, इस कारण लालच बढ़ सकता है। केवल पैसों के पीछे भागकर व्यक्तिगत जीवन के अन्य पहलुओं पर असर न होने दें। जिस बात को पूरा करने का निश्चय आपने किया है, उस बात पर टिके रहना आपके लिए जरूरी होगा।
करियर : काम से संबंधित किसी भी निर्णय को अमल में लाते समय कायदे को ध्यान में रखना जरूरी होगा।
लव : परिवार के विरोध के बाद भी विवाह संबंधी निर्णय आगे बढ़ सकता है।
हेल्थ : पाइल्स होने की संभावना बन रही है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 2
मीन – FOUR OF WANDS
प्रगति की वजह से आपके साथ परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा। आप आगे बढ़कर पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने की कोशिश करें, इस वजह से परिवार के लोगों की मर्जी आपके ऊपर बनी रहेगी। कोई नुकसान नजर नहीं आ रहा है, फिर भी पैसों का ठीक से इस्तेमाल करें।
करियर : अपने कार्यक्षेत्र में प्रसिद्धि प्राप्त करना संभव हो सकता है।
लव : परिवार में किसी व्यक्ति का विवाह जल्दी तय होगा।
हेल्थ : सर्दी और कफ की समस्या हो सकती है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 7