महिला समेत बुजुर्ग बुजुर्ग को भी लगी चोट, सदर अस्पताल में सभी भर्ती | 7 Injured in road accident in supaul; bihar bhaskar latest news

0
0

सुपौल12 मिनट पहले

सुपौल जिले के सिहे बकोर पथ पर टेम्पू पलटने से 7 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो जाए। जिसमें 5 बच्चे,एक महिला एक बुजुर्ग शामिल है। घटना के बारे में जानकारी दे दें सुखपुर गांव में दुर्गा पूजा का आयोजन भव्य तरीके से होता है।

दुर्गा मां की प्रतिमा का विसर्जन बड़े ही बड़े धूमधाम से होता है। जिसे देखने दूर-दूर के गांव के लोग पहुंचते हैं। बकौर गांव के वार्ड नंबर आठ के रहने वाले संजय सादा के परिवार वाले टेंपो में सवार होकर सुखपुर गाँव गुरुवार की शाम पहुंचे थे। माता रानी के विसर्जन के बाद वह जब टैंपू में सवार होकर वापस अपने गांव बकौर जा रहे थे। तभी सिहे बकौर पथ मे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई।

इसमें सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हालांकि स्थानीय लोगों के द्वारा उन जख़्मी को सुपौल सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां उन लोगों का डॉक्टर के द्वारा उपचार जारी है। जख्मी में 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति जागो सादा, उनकी पुतोह 26 वर्षीय सुदामा देवी, और उनके पोता पोती 10 वर्षीय कल्पना कुमारी, 5 वर्षीय राजदीप कुमार, 4 वर्षीय अमर दीप कुमार, 8 वर्षीय मुनिया कुमारी, 5 वर्षीय अभिनंदन कुमार जख्मी है। फिलहाल डॉक्टर के द्वारा सुपौल सदर अस्पताल में जख्मी का इलाज किया जा रहा है सभी खतरे से बाहर बताए गए हैं।

खबरें और भी हैं…

.



Source link