बेगूसराय31 मिनट पहले
बेगूसराय में गंगा स्नान करने गई एक 10 वर्ष की बच्ची गहरे पानी में डूब गई। बच्ची का खोजबीन स्थानीय गोताखोरों के द्वारा किया जा रहा है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा गंगा घाट की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व में छठ पूजा की भीड़ के मद्देनजर गंगा घाट पर बैरिकेडिंग की जाती थी। पर इस साल खरना के सुबह तक घाट पर बैरिकेडिंग की कोई भी व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को को परेशानी और खतरा दोनों उठाना पड़ रहा है।
इसी कड़ी में शनिवार की सुबह गंगा स्नान करने के लिए अपने घर वालों के साथ आई सिहमा निवासी कार्तिक कुमार की 10 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी किनारे में ही गहरे पानी में स्नान के क्रम में डूब गई। घटना की जानकारी पाकर घाट पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जमा हुई है। वहीं डूबी हुई बच्ची के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। छठ पूजा के खरना के दिन घर की 10 वर्षीय बच्ची की डूबने से घर में छठ महापर्व का उत्साह फीका पड़ गया है।

हालांकि अभी तक बच्ची का शव बरामद नहीं हुआ है। स्थानीय गोताखोरों और लोगों के द्वारा शव की तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार स्नान के दौरान उसका पैर फिसल गया और कार्य पानी में चली गई जब तक लोग उसे बचाते तब तक वह नदी में डूबने की सूचना पर सैकड़ों की संख्या स्थानीय लोग गंगा घाट पहुंचे हैं।
घटना की सूचना पर मटिहानी थाना पुलिस और प्रखंड प्रशासन मौके पर मौजूद है। छठ महापर्व को लेकर घर में खुशी मातम में तब्दील हो गई है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।