निधन के 9 दिनों के बाद गांव पहुंचा शव, घरवालों को अचानक मिली थी मौत की सूचना | The dead body reached the village after 9 days of death, the family members suddenly got information about the death

0
0


गढ़वा7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
दुबई में वेल्डर का काम करते थे सुनील - Dainik Bhaskar

दुबई में वेल्डर का काम करते थे सुनील

गढ़वा के मझीगांवा से काम की तलाश में दुबई गये सुनील कुमार का शव आज पहुंचा पैतृक आवास पहुंचा। सुनील कुमार काम की तलाश में दुबई गये थे। दुबई में वह वेल्डर का काम करते थे। अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और अस्पताल में मौत हो गयी। मौत होने के 9 दिनों के बाद शव पैतृक गांव पहुंचा।

मझीगांवा गांव निवासी सुनील कुमार का शव दुबई से 28 अक्टूबर शुक्रवार को पैतृक आवास पहुंचा। 19 अक्टूबर को तबियत खराब होने के बाद उसे दुबई के थूमवे हॉस्पिटल शरजाह में भर्ती कराया गया था। जहां पर इलाज के दौरान 9 दिन पूर्व उसकी मौत हो गई थी। 16 महीने पहले सुनील मजदूरी करने के लिए दुबई के अजमान शहर में गया था। वहां वह वेल्डर का काम करता था। 19 अक्टूबर को अचानक परिजनों को उसके मौत की सूचना मिली। पत्नी ने जिला उपायुक्त रमेश घोलप को 19 अक्टूबर 2022 को आवेदन देकर अपने पति के शव को मंगवाने का अनुरोध किया। जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए झारखंड सरकार की मदद से मृतक सुनील का शव 26 अक्टूबर की रात 12 बजे दुबई से शव को लेकर जहाज उड़ान भरी थी।

27 अक्टूबर कि सुबह दिल्ली पहुंची। दिल्ली से पटना एयरपोर्ट पर अपराहन 3:05 पर पहूंचा। पंचायत के निजी एंबुलेंस से पटना में उनके परिजन पहले से इंतजार कर रहे थे। दिल्ली से पटना एयरपोर्ट पर शव लगा गया। पटना से एंबुलेंस के माध्यम से शुक्रवार को शव गांव लाया गया। शव पहुंचने में वक्त लगा लेकिन गांव के कई महत्वपूर्ण लोगों ने इस कार्य में मदद की। गांव वालों ने उपायुक्त के पहल की सराहना की है। अपने पति के शव को देकर पत्नी बार- बार बेहोश हो रही थी। महिलाए उसे संभालने का प्रयास कर रहे थे।

खबरें और भी हैं…

.



Source link