नानी के साथ नहाने के दौरान डूबा, NDRF की टीम ढूंढने में जुटी | Child missing after drowning in Sursar river in Supaul, Drowned while taking bath with Nani, NDRF team is trying to find

0
0

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Supaul
  • Child Missing After Drowning In Sursar River In Supaul, Drowned While Taking Bath With Nani, NDRF Team Is Trying To Find

सुपौल27 मिनट पहले

सुपौल के छातापुर प्रखंड के झखाड़गढ़ पंचायत के वार्ड नंबर 8 स्थित सुरसर नदी में अपने नानी के साथ नहाने के दौरान एक 7 वर्षीय लड़का डूब गया। हालांकि लापता 7 वर्षीय लड़का को ढूंढने के लिए स्थानीय ग्रामीणों और सुपौल जिला प्रशासन जुटा है।इधर छातापुर प्रखंड के अंचलाधिकारी उपेंद्र कुमार और छातापुर थाना अध्यक्ष अभिषेक अंजन सुरसर नदी के किनारे पहुंचे।

वहीं एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर सुरसर नदी में लापता हुए 7 वर्षीय लड़के को ढूढ़ने मे लगी है।घटना सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड के झखाड़गढ़ पंचायत के वार्ड नंबर 8 स्थित सुरसर नदी मे उस वक्त हुई जब 7 वर्षीय लड़का स्नान करने के दौरान नदी मे गहरे पानी मे डूब कर लापता हो गया। 7 वर्षीय लड़का जिले के राघोपुर प्रखंड के हरिराहा गांव के निवासी राजेश सिंह का 7 साल का बेटा प्रभात कुमार है।वो 7 वर्षीय लड़का अपने ननिहाल जिले के छातापुर प्रखंड के छातापुर पंचायत के वार्ड 05 निवासी राजपाल सिँह के घर छठ पर्व मे गुरुवार को आया था।

वही छठ पर्व के नहाए खाए को लेकर अपने नानी के साथ 7 वर्षीय प्रभात कुमार सुरसंर नदी मे स्नान के लिए पहुंचा। मगर स्नान करने के दौरान नदी के गहरे पानी में जाने की वजह से वह डूब गया। और डूबने के बाद वह लापता है। वही सबसे पहले ग्रामीणों ने अपने स्तर से खोजबीन शुरू कर दिया। और ग्रामीणों ने छातापुर अंचलाधिकारी और छातापुर थाना अध्यक्ष को फोन पर घटना होने की जानकारी दी।

इसके बाद मौके पर पहुंचे छातापुर अंचलाधिकारी उपेंद्र कुमार और छातापुर थाना अध्यक्ष अभिषेक अंजन सुरसर नदी के किनारे 7 वर्षीय लड़के की खोजबीन NDRF की टीम से शुरू करवा दिया। वही एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर लापता लड़के को ढूंढने में जुटी है। मगर अब तक उसका पता नहीं चल सका है। वहीं दूसरी तरफ 7 वर्षीय लड़के के लापता होने के बाद परिजनों के घर मातमी सन्नाटा पसर गया है और परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है।

खबरें और भी हैं…

.



Source link