नहाय खाय के साथ शुरू हुआ छठ, तैयार है रांची का बाजार पढ़ें क्या है भाव | Chhath started with Nahay Khai, Ranchi’s market is ready, read what is the price

0
0


रांची2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
नहाय खाय के साथ शुरू हुआ छठ - Dainik Bhaskar

नहाय खाय के साथ शुरू हुआ छठ

नहाय खाय के साथ छठ का त्योहार शुरू हो गया है। झारखंड की राजधानी रांची में भी छठ की तैयारी जोरों पर है। छठ घाटों की सफाई को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद इस पर काम तेज हो गया है। रांची में बाजार सज गये हैं। मुख्य रूप से रांची में बकरी बाजार, कचहरी रोड, जिला स्कूल, डोरंडा बाजार में छठ को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है। इन मुख्य बाजारों में खरीदारी के लिए लोग रांची के आसपास के इलाकों से भी पहुंचते हैं।

छठ बाजार में दिख रहा उत्साह

छठ बाजार में दिख रहा उत्साह

छठ बाजार में दिख रहा है बाजार का उत्साह

रांची के कई चौक चौराहों पर पर भी छठ वर्त के लिए सामान मिलने लगा है। सूप, दउरा, नारियल, आम की लकड़ी, मिट्टी के चूल्हा, पानी फल, केला, सेब, शरीफा, गरी, किशमिश, छुहाड़ा, अर्घ पत्ता, मखाना सहित दूसरे छठ के सामानों की बिक्री होने लगी है। दुकानदारों की यह पूरी कोशिश है कि एक जगह छठ का सारा सामान मिल जाए। रांची के फल मंडी में भी उत्साह देखा जा रहा है, कई जगहों से फल यहां मंगाये गये हैं। रांची के फल मंडी में कई पीढ़ियो से लोग फलों का कारोबार कर रहे हैं। छठ को लेकर तैयारी पहले से शुरू हो जाती है। केला, सेब, नारंगी जैसे फलों की डिमांड छठ के दौरान ज्यादा होती है।

मिट्टी के चूल्हे का क्या है भाव

खरना और छठ का प्रसाद बनाने के लिए मिट्टी के चूल्हे का इस्तेमाल होता है। कई लोग घरों में मिट्टी का चूल्हा बना लेते हैं, तो कई लोग मिट्टी के चूल्हे को बाजार से भी खरीदते हैं। बाजार में मिट्टी के चूल्हे उपलब्ध हैं। बाजार में मिट्टी चूल्हा 200 से लेकर 300 रुपये की कीमत तक उपलब्ध है। चूल्हे के आकार के आधार पर इसकी कीमत घटती बढ़ती है। छठ में ठेकुआ का विशेष महत्व है। इससे बनाने के लिए कई लोग सांचा का इस्तेमाल करते हैं, कुछ लोग हाथ से ही इसे तैयार कर लेते हैं लेकिन अगर सांचा की कीमतों की बात करें तो यह उसकी क्वालिटी पर निर्भर करता है। लकड़ी, प्लास्टिक, स्टील का सांच भी बाजार में मौजूद है। इसकी कीमत 20 रुपये से शुरू होती है और क्वालिटी के आधार पर इसकी कीमत 100 रुपये तक जाती है।

खूंटी के सूप की है ज्यादा डिमांड

खूंटी के सूप की है ज्यादा डिमांड

खूंटी के सूप की है ज्यादा डिमांड
बाजार में सूप और दउरा की भी काफी डिमांड है। रांची में सूप के अलग- अलग रेंज हैं और इसकी बुनाई और आकार के आधार पर कीमत तय होती है। रांची के बाजारों में सूप की कीमत पर नजर डालें तो कम से कम 80 रुपये से 300 रुपये की रेंज है। झारखंड के कई जिलों में सूप और दौरे की बुनाई होती है। खूंटी, सिमडेगा और गुमला जैसे जिलों से सूप की खेप आती है। इन जगहों से आयी सूप और दौउरा की काफी डिमांड होती है।

नागपुर का संतरा मुजफ्फरपुर का गागल
छठ में संतरा और गागल का विशेष महत्व है। नागपुर के संतरों की बाजार में काफी डिमांड है वहीं बिहार के समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर से आये गागल रांची के बाजार में खूब बिक रहे हैं। गागल 25 रुपये से लेकर 40 रुपये प्रति पीस तक की रेंज में बिक रहा है।

खबरें और भी हैं…

.



Source link