धनतेरस की सुबह संपत्ति विवाद में युवक को मारी तीन गोली, अस्पताल में भर्ती | On the morning of Dhanteras, a young man was shot three times in a property dispute, hospitalized

0
0


धनबाद12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पारिवारिक विवाद में चली गोली  - Dainik Bhaskar

पारिवारिक विवाद में चली गोली 

धनबाद में एक बार फिर गोलियों की आवाज गूंजी है। त्योहार के पहले दिन धनतेरस की सुबह गोलियों की आवाज से हुई। धर्मेंद्र नामक व्यक्ति को तीन गोलियां मारी गयी। बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के मटकुरिया शमशान घाट के समीप पारिवारिक संपत्ति विवाद में यह गोली चली है। जिसमें एक युवक को तीन गोली मारी गई। गोली लगने के बाद घायल को आनन-फानन में पुलिस की मदद से परिजनों ने शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है।

घात लगाकर बैठे थे अपराधी
घटना के संबंध में बताया जाता है कि घायल का नाम धर्मेन्द्र यादव है, जो बैंक मोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर के रहनेवाले है। वह बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। मटकुरिया श्मशान घाट के समीप अरविन्द, मनीष और प्रवीण पहले से घात लगाये हुए थे। उन्हे देख वहां मौजूद तीनों ने घेर लिया और मारपीट करते हुए उस्पर गोली चला दिया जिससे उन्हे तीन गोली लगी है। जहाँ धनबाद के एसएनएमएमसीएच इलाज जारी है। घायल धर्मेंद्र यादव का विकास नगर में दूध का कारोबार है।
पारिवारिक विवाद में चली गोली
जबकि परिजन का कहना है कि जमीन बंटवारे को लेकर उनके परिवार में शारदा देवी से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के तहत शनिवार की सुबह मटकुरिया श्मशान घाट के समीप शारदा देवी के लोगों ने धर्मेंद्र यादव को घेर लिया और उन पर गोली चला दी। जिससे धर्मेन्द्र यादव को 3 गोली लगी है। पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर जांच में जूटी हुई है

खबरें और भी हैं…

.



Source link