धनतेरस आज,ऑटोमोबाइल से लेकर सर्राफा की दुकानों में होगी धन की वर्षा | Dhanteras today, from automobile to bullion shops, there will be rain of money

0
0

बांका21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बाजार में सामानाें की खरीदारी करती महिलाएं। - Dainik Bhaskar

बाजार में सामानाें की खरीदारी करती महिलाएं।

धनतेरस के लिए बाजार सज गया है। हर तरह के कारोबार में उछाल है। धनतेरस का पर्व 22 अक्टूबर को और दीपावली 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस बार धनतेरस पर विभिन्न तरह के 6 करोड़ से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है।

दरअसल, बीते दो वर्षों कोरोना की वजह से बाजार में मंदा रहा था, लेकिन इस बार धनतेरस और दीपावली को लेकर ऑटो मोबाइल, बर्तन, सराफा, कपड़ा, मिठाई, गिफ्ट आइटम और पूजन सामग्री के कारोबार में भारी इजाफा होगा।

इसको लेकर जहां व्यापारियों ने सभी तैयारियां कर ली हैं। बिहार मोबाइल एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक मिंकू ने बताया कि पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है। धनतेरस और दीपावली पर अच्छा व्यापार होने की आस है।

त्योहारों को लेकर इलेक्ट्रानिक्स के कारोबार में भी उछाल है। लोगों ने धनतेरस व दीपावली पर बाइक, कार, एलईडी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, गीजर आदि खरीदने को बुकिंग कराई है। ज्याेतिषाचार्य पंडित नंद कुमार निर्मल ने बताया कि इस बार धनतेरस 22 की शाम 6 बजे से शुरू होगी और 23 की शाम 6 बजे तक रहेगी।

इस कारण धनतेरस 22 और 23 दोनों दिन मनाया जाएगा। 22 की शाम में धन्वंतरी पूजा और यम दीपदान के लिए 1-1 मुहूर्त रहेंगे और खरीदारी के लिए पूरा दिन शुभ रहेगा।

छह कराेड़ रुपए से अधिक काराेबार हाेने की है उम्मीद

जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी ने बताया कि इस बार धनतेरस पर्व में जिले भर में 6 करोड़ से अधिक कारोबार होने का उम्मीद है। कार्तिक मास के कृष्ण त्रयोदशी को मनाया जाने वाला त्योहार धनतेरस आज यानी शनिवार को मनाया जाएगा। यह त्याेहार दीपावली आने की पूर्व सूचना देता है। धनतेरस के दिन मृत्यु के देवता यमराज व भगवान धनवंतरी की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन धातु के नए बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस की तैयारी बाजारों में भी दिखने लगी है।

धनतेरस में ज्यादा बिक्री हाेने की है उम्मीद

धनतेरस को लेकर बांका शहर के बाजार सज गए है। आज धनतेरस मनाया जाएगा। पिछले दाे सालाें से कोरोना संक्रमण के चलते निराश दुकानदाराें को इस साल धनतेरस त्याेहार के आने पर खुशी बनी हुई है। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी भीड़ को देखते हुए तैयारियां की है। जाम की स्थिति उत्पन्न ना हाे इसके िलए हर चाैक-चाैराहाें पर पुलिस बल की तैनाती गई है। धनतेरस त्याेहार को लेकर बांका के बाजार सज गए है।

जनता झेल रही है मंहगाई की मार

आम जनता इस बार महंगाई की मार झेल रही है। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में बेतहाशा वृद्धि हाे गई है। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दाम में हो रही वृद्धि से किसान, व्यापारी, गृहिणी सहित हर वर्ग के लोग परेशान हैं। इसके अलावा घी, सरसों के तेल, दाल व चाय आदि खाद्य पदार्थों के भी दाम काफी बढ़ चुके हैं। लगातार बढ़ रही महंगाई से रसोई का बजट बिगड़ चुका है। घर-घर में लोग परेशान हैं।

खबरें और भी हैं…

.



Source link