शेखपुरा24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शेखपुरा जिले में छठ का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर 61 स्थानों को संवेदनशील घोषित करते हुए चिन्हित स्थानों पर जिला प्रशासन द्वारा मेजिस्ट्रेटो के नेतृत्व में पुलिस बलों की तैनाती की है।
शुक्रवार को डीएम सावन कुमार और एसपी कार्तिकेय शर्मा के द्वारा संयुक्त आदेश जारी करके जिले में छठ पर्व पर सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। जिले के जिन 61 स्थानों को चिहिन्त कर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

शेखपुरा नगर गश्ती के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी, शेखपुरा, तीनमुहानी मोड़ पर सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, शेखपुरा, रतोइया घाट पर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद शेखपुरा को, पुलिस लाईन पेट्रोल पम्प के पास कनीय अभियन्ता, भवन प्रमण्डल, शेखपुरा, जखराज स्थान रेलवे लाईन के पास प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, शेखपुरा, गोल्डन चौक के पास प्रखंड कृषि पदाधिकारी, शेखपुरा, अरघौती पोखर शेखपुरा के पास अंचलाधिकारी, शेखपुरा को, हसनगंज गुमटी के पास कनीय अभियंता पथ प्रमंडल, शेखपुरा की प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी के रुप में की गई है।
इनके साथ पुलिस पदाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।ताकि लॉ एंड ऑर्डर की समस्या से आसानी से निपटा जा सके। उधर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मंथन सभागार में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के विधि-व्यवस्था हेतु बैठक सम्पन्न की गई। उक्त बैठक में सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निदेश देते हुये कहा गया कि अपने प्रतिनियुक्त स्थल का भौतिक निरीक्षण पूर्व में ही कर लिया जाय।
छठ व्रतियों के लिए किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो तथा प्रतिनियुक्ति की तिथि को अपने कर्तव्य स्थल पर ससमय उपस्थित रहेंगे। बेहतर व्यवस्था के तहत बड़े वाहन का शहर में प्रवेश 30 अक्टूबर से 31 अक्टूबर को भीड़ समाप्त होने तक वर्जित रहेगा। छठ व्रतियों की सुविधा के लिए चेजिंग रूम बनाने का निदेश दिया गया है।
छठ घाट पर भीड़ से सम्बंधित समस्या न हो इसके लिए डीएम द्वारा सी॰सी॰टी॰वी॰ लगाने का निदेश दिया गया है। साथ ही गहराई वाले घाटों पर गोताखोर की व्यवस्था करने का निदेश दिया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद् शेखपुरा एवं बरबीघा को पेयजल की उचित व्यवस्था करने का निदेश दिया गया है।