गुजरात के अतुल रेलवे स्टेशन पर हुई घटना, ट्रेन का फ्रंट का हिस्सा टूटा | Vande Bharat Express Accident Video; Ahmedabad Mumbai Train Hits Cow

0
0


4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
टूटे हिस्से को ट्रेन में रखकर लेकर जाते रेलवे कर्मचारी। - Dainik Bhaskar

टूटे हिस्से को ट्रेन में रखकर लेकर जाते रेलवे कर्मचारी।

देश की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत शनिवार सुबह फिर हादसे का शिकार हो गई। ये हादसा गुजरात में हुआ, जब मुंबई से अहमदाबाद जा रही ट्रेन के सामने गाय आ गई। इससे ट्रेन का आगे का हिस्सा टूट गया। हालांकि, आधा घंटा रूकने के बाद ट्रेन को फिर रवाना कर दिया गया। अक्टूबर में वंदे भारत अब तक तीन बार मवेशियों से टकराई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना सुबह 8 बजे का आसपास हुई, जब वंदे भारत एक्सप्रेस वलसाड़ के अतुल रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। तभी उसके सामने एक गाय आ गई। गाय के टकराने से ट्रेन का अगला हिस्सा टूट गया। घटना के बाद ट्रेन करीब 26 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही, जिसके बाद उसे रवाना किया गया।

ट्रेन का आगे का हिस्सा पूरी तरह टूट गया है।

ट्रेन का आगे का हिस्सा पूरी तरह टूट गया है।

मवेशियों के झुंड से टकराई वंदे भारत एक्सप्रेस
22 दिन पहले 7 अक्टूबर को मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस मवेशी से टकराई थी। जानकारी के अनुसार, गांधीनगर से जाते समय वडोदरा सेक्शन में आनंद स्टेशन के पास ट्रेन के आगे गाय आ गई, इससे ट्रेन के आगे के हिस्से में मामूली डेंट पड़ा था। हालांकि, 10 मिनट रूकने के बाद ट्रेन को फिर रवाना कर दिया गया था।

भैंसों से टक्कर के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का फ्रंट का हिस्सा टूट गया था।

भैंसों से टक्कर के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का फ्रंट का हिस्सा टूट गया था।

6 अक्टूबर को भैंसों के झुंड से टकराई
6 अक्टूबर को भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पास भैंसों के झुंड से टकराई थी। इस हादसे में चार भैंसों की मौत हो गई थी। इसमें वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का फ्रंट का हिस्सा टूट गया था। ट्रैक से भैंसों के शव हटाए जाने के करीब 8 मिनट ट्रेन को 11:27 बजे फिर रवाना किया गया। रेलवे सुरक्षा बल ने भैसों के मालिक पर FIR दर्ज की थी।

देश की पहली हाई स्पीड ट्रेन है वंदे भारत एक्सप्रेस
देश की पहली हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस अभी तीन रूटों पर चल रही है। दिल्ली से वाराणसी, दिल्ली से कटरा और अभी 30 सितंबर को ही गुजरात के गांधी नगर से मुंबई के लिए वंदे एक्सप्रेस की सेवा शुरू हुई है। वंदे भारत एक्सप्रेस देश की सबसे तेज गति वाली ट्रेन है। इसकी गति सीमा 180 किलोमीटर प्रति घंटे है। आने वाले कुछ माह में ही यह 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने लगेगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की सुरक्षा और आराम का खास ख्याल रखा गया है। इसमें रिक्लाइनिंग सीट लगाई गई है. इसमें ऑटोमैटिक फायर सेंसर की व्यवस्था की गई है. इसमें सीसीटीवी कैमरे, वाईफाई सुविधा के साथ अपग्रेडेड ट्रेन में तीन घंटे का बैटरी बैकअप भी है।

देश की तीसरी ट्रेन है गांधीनगर से मुंबई के बीच चलने वाली 20901 वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन चल रही है। यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से सुबह 06.10 बजे रवाना हो कर सुबह 08.50 बजे सूरत पहुंचती है। सुबह 10.20 बजे यह वडोदरा और 11.35 बजे अहमदाबाद पहुंचती है। दिन में 12.40 बजे यह अपने फाइनल डेस्टिनेशन मतलब गांधीनगर पहुंचती है। वापसी में यह गांधीनगर दिन में 14.05 बजे रवाना हो कर 14.40 बजे अहमदाबाद पहुंचती है। शाम 16.00 बजे वडोदरा, 17.40 बजे सूरत और रात में 20.35 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचती है।

खबरें और भी हैं…

.



Source link