समस्तीपुर5 घंटे पहले
समस्तीपुर के हथौड़ी थाने के एक गांव में गुरुवार रात घर में अकेली सो रही दलित गुंगी महिला के साथ गांव के ही दो युवकों ने मिलकर दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने शुक्रवार को महिला थाने में आवेदन दिया है। उधर, हथोड़ी थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने आरोपी दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया गया है कि महिला का पति परदेश में काम करता है। घर के लोग बाहर में थे। महिला घर में अकेली थी। इसी दौरान मध्य रात्री गांव के उक्त दोनों युवक उसके घर में घुस गए और अकेली सो रही महिला से जबरन दुष्कर्म किया।
महिला गुंगी थी जिस कारण उसकी चीख घर के बाहर सो रहे लोगों ने को सुनाई नहंी दिया। बाद में महिला ने घर के लोगों को इस बात की जानकारी दी। परिवार के लोग सुबह महिला को लेकर समस्तीपुर पहुंचे। महिला थानाध्यक्ष प्रेमलता ने बताया कि महिला के आवेदन पर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी के लिए हथौड़ी पुलिस को कहा गया है।