कर्क-कन्या राशि के लोगों के लिए सकारात्मक रहेगा दिन, मकर राशि के लोगों के काम की गति धीमी रहेगी | Friday, 24 March tarot rashifal in hindi, Shukrawar ka rashifal, Cancer-Virgo horoscope, Capricorn rashifal

0
0


एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

शुक्रवार, 24 मार्च को मेष राशि के लोगों को अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। कर्क और कन्या राशि के लोगों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। मकर राशि के लोगों के काम की गति धीमी रह सकती है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – KING OF SWORDS

मर्जी के अनुसार जीवन में बदलाव देखने के लिए आपके द्वारा मेहनत की जाएगी। फिलहाल किसी एक ही लक्ष्य को तय करके उस पर फोकस बनाए रखें। थकान हो सकती है, लेकिन आप इस बात का असर आप अपने काम पर नहीं होने देंगे। जिन बातों में दुविधा महसूस होती है, उन्हें पूरी तरह से छोड़ना आपके लिए ठीक रहेगा।

करियर : मार्केटिंग से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने की आवश्यकता है। तभी काम का विस्तार हो सकता है।

लव : रिलेशनशिप संबंधी सकारात्मकता बनी रहेगी, फिर भी पार्टनर से बड़ी अपेक्षाएं न रखी जाए, इस बात का ध्यान रखें।

हेल्थ : सेहत को बेहतर बनाने के लिए आपके द्वारा सही बदलाव किए जाएंगे।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 5

वृषभ – STRENGTH

काम की पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद ही आपके द्वारा निर्णय लिया जाएगा। किसी काम में बदलाव करने से पहले लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखें। परिवार के लोगों को अधिक महत्व दिया जा सकता है। भावनात्मक बातें आपको कमजोर न बनाएं, इस बात का खास ध्यान रखें।

करियर : टारगेट पूरे करने के लिए काम में जो बदलाव करना है, उससे संबंधित मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

लव : पार्टनर के अहंकार को ठेस न पहुंचे, इस बात का ध्यान रखें।

हेल्थ : पेट की जलन तकलीफ का कारण बन सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 1

मिथुन – SEVEN OF CUPS

लक्ष्य स्पष्ट होने के बाद भी परिणाम की चिंता हो सकती है। लोगों से अपेक्षा के अनुसार साथ प्राप्त हो रहा है। आपका हौसला बना रहेगा। किसी व्यक्ति के साथ संबंधों में सुधार लाना चाहते हैं तो आपको प्रयत्न बढ़ाने की आवश्यकता है। इस व्यक्ति की वजह से आपको पहले कई मौके मिले हैं।

करियर : अन्य लोगों के काम को देखकर आपको प्रेरित महसूस होगा, इस कारण काम बेहतर होगा।

लव : रिलेशनशिप संबंधी नकारात्मक विचारों से खुद को दूर रखें। तभी रिलेशनशिप में बदलाव नजर आएगा।

हेल्थ : तनाव न बनने दें। तनाव का असर आपकी सेहत पर हो सकता है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 6

कर्क – KNIGHT OF PENTACLES

अधिकतर समस्याएं पैसों से सुलझाई जा सकती है। इसलिए आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने के लिए आपके द्वारा प्रयत्न किए जाएंगे। जीवन में डिसिप्लिन बनाए रखें। जिन बातों की वजह से आप कमजोर महसूस करते हैं, उनमें सकारात्मक बदलाव नजर आएगा। आपका स्वभाव और व्यक्तित्व भी बदलेगा।

करियर : परिचित व्यक्ति से काम संबंधी अवसर प्राप्त हो रहा है तो उसे स्वीकार करें।

लव : रिलेशनशिप से जुड़ी हुई कुछ बातों की जिम्मेदारी पार्टनर पर सौंपने की कोशिश करें।

हेल्थ : वजन को नियंत्रण में लाने के लिए खानपान में बदलाव करना होगा। साथ में गलत आदतों को सुधारने की कोशिश करें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 3

सिंह – QUEEN OF WANDS

दूसरों की नकारात्मकता का प्रभाव आपके जीवन पर बढ़ सकता है, जिसके कारण नुकसान नहीं होगा, लेकिन काम में रुकावट महसूस हो सकती है। किसी करीबी व्यक्ति के मन में आपके लिए क्रोध और जलन की भावना बढ़ सकती है। बड़े काम की शुरुआत जब तक नहीं होती, तब तक उस काम की चर्चा न करें।

करियर : लापरवाही की वजह से नुकसान होने की संभावना बन रही है, लेकिन प्राप्त हुई सीख का इस्तेमाल करके आप इस नुकसान को दूर करने की कोशिश कर पाएंगे।

लव : परिवार में आपके रिलेशनशिप का विरोध क्यों हो रहा है, इस बात को समझने की कोशिश करें।

हेल्थ : पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 4

कन्या – FOUR OF WANDS

लोगों से प्राप्त हो रहे साथ की वजह से जीवन में सकारात्मकता बढ़ सकती है। व्यक्तिगत जीवन सुधारने के लिए पूरे फोकस के साथ आपके द्वारा प्रयत्न किए जाएंगे। नई बातें सीखने की कोशिश करते रहें, इस वजह से नयापन आएगा। अभी तक जिन बातों में रुकावट आ रही है, उनमें सकारात्मक बदलाव आएगा।

करियर : नौकरी करने वालों को इंसेंटिव प्राप्त हो सकता है।

लव : परिचित व्यक्ति से विवाह प्रस्ताव मिल सकता है।

हेल्थ : एसिडिटी के कारण तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 2

तुला – FOUR OF SWORDS

पैसों से संबंधित चिंता की वजह से आपसे कोई गलती हो सकती है। अपनी समस्या की चर्चा अनुभवी लोगों के साथ करें, उनके मार्गदर्शन से अपनी निर्णय क्षमता को बेहतर बनाने के लिए प्रयत्न करें।

करियर : व्यापारियों को हर एक लेन-देन पर बारीकी से ध्यान देना होगा।

लव : पार्टनर की गलती माफ करने की कोशिश करें।

हेल्थ : बीपी संबंधी तकलीफ बढ़ने की संभावना है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 7

वृश्चिक – PAGE OF CUPS

आपको प्राप्त हो रहे अवसरों पर ध्यान दें। भले ही अवसर मर्जी के अनुसार न हो, लेकिन फायदा और स्थिरता दिलाने वाले हैं, इस बात का ध्यान रखें। कुछ लोगों का झुकाव आध्यात्मिकता की ओर बढ़ता हुआ नजर आएगा। अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के बाद ही आध्यात्मिकता पर ध्यान दें।

करियर : आपके द्वारा किए गए बदलाव की वजह से लोगों के आपके लिए विचार बदलने लगेंगे।

लव : पार्टनर के साथ वक्त बिताने का मौका मिल सकता है।

हेल्थ : एसिडिटी के कारण सेहत बिगड़ सकती है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 9

धनु – THE SUN

काम संबंधी खुश खबर प्राप्त होगी, इस कारण दिनभर प्रसन्नता रहेगी। व्यक्तिगत जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव से डरे नहीं, समस्याओं का समाधान ढूंढने की कोशिश करें। दबाव में आकर किसी की गलत बातों में साथ न दें।

करियर : मीडिया से जुड़े लोगों को काम के बल पर नया प्रोजेक्ट प्राप्त हो सकता है।

लव : पार्टनर की भावनाओं के साथ खुद की भावनाओं का भी ध्यान रखें।

हेल्थ : बच्चों की सेहत पर ध्यान दें।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 8

मकर – WHEEL OF FORTUNE

काम की गति धीमी रहेगी, लेकिन अचानक से बड़ा बदलाव होने की वजह से काम पूरा हो सकता है। समय आपके पक्ष में रहेगा। समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें। प्रॉपर्टी संबंधित फायदे के लेन-देन होने से समय लाभदायक साबित होगा।

करियर : आपके काम की वजह से प्रभावशाली लोगों के साथ जान-पहचान हो सकती है, इसका फायदा आगे चलकर मिलेगा।

लव : अनेक प्रयत्नों के बाद आपके रिलेशनशिप को परिवार के द्वारा स्वीकार किया जा सकता है।

हेल्थ : बदन दर्द या जकड़न हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 4

कुंभ – NINE OF PENTACLES

अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए आपके पास सही अनुभव है, इसलिए खुद पर विश्वास रखें। लोगों से प्रशंसा प्राप्त हो सकती है। करीबी व्यक्ति को आपके द्वारा सहयोग की अपेक्षा होगी। मानसिक रूप से लोगों के साथ जुड़े रहना आपके लिए आवश्यक है।

करियर : नेचुरल प्रोडक्ट या एग्रीकल्चर से जुड़े लोग काम का विस्तार कर पाएंगे।

लव : पार्टनर्स से विवाद हो सकता है।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी का कारण जानने के लिए डॉक्टर से जांच करवाएं।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 2

मीन – NINE OF SWORDS

काम करते समय कोई गलती न हो, इस बात का खास ध्यान रखें। वर्ना वक्त और ऊर्जा दोनों जाया हो सकते हैं। लोगों की आलोचना की वजह से खुद के लिए विश्वास कम न होने दें। आलोचना का जवाब तुरंत देने की गलती न करें।

करियर : काम की जगह पैसों से संबंधित गलत व्यवहार तुरंत सुलझाएं।

लव : पार्टनर से विवाद क्यों हो रहे हैं, इस बात पर विचार जरूर करें।

हेल्थ : पेट संबंधी इंफेक्शन होने से तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 6

खबरें और भी हैं…

.



Source link