- Hindi News
- National
- Breaking News LIVE Updates | Rajasthan Delhi MP Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai News | Coronavirus Vaccine Today Latest
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

इटली में ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी ने नई सरकार का गठन हो गया है। पार्टी ने जॉर्जिया मेलोनी को प्रधानमंत्री नामित किया है। जॉर्जिया देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचने जा रही हैं। मेलोनी की पार्टी 26% वोट पाकर देश की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
भोपाल में BPCL डिपो में टैंकर में ईंधन भरते समय ब्लास्ट, 7 घायल

भोपाल की बकानिया स्थित भारत पेट्रोलियम डिपो में शुक्रवार रात बड़ा हादसा हो गया। फिलिंग पॉइंट पर टैंकर में ईंधन भरते समय विस्फोट हुआ। हादसे में 7 लोग घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर हैं। उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।
राजिंदर शर्मा बने जम्मू नगर निगम के नए मेयर,57 वोट मिले

जम्मू शहर को नए मेयर और डिप्टी मेयर मिल गए हैं। भाजपा के काउंसलर राजिंद्र शर्मा ने मेयर का चुनाव जीता है। उन्हें कुल 57 वोट मिले हैं। वहीं, BJP के काउंसलर बलदेव सिंह बलोरिया डिप्टी मेयर चुने गए हैं। उन्हें 58 वोट मिले।
मणिपुर में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता

मणिपुर में रात करीब 9:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई है। फिलहाल भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।