अश्विनी चौबे ने कहा- उनके संस्कार गंदी राजनीति वाले, 15 अगस्त को PM ने किया था ऐलान | Union Minister said – Tejashwi Yadav’s culture is dirty politics

0
0

पटना/बक्सर6 मिनट पहले

केंद्रीय मंत्री का बिहार के डिप्टी सीएम पर हमला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस पर आज मेगा रिक्रूटमेंट ड्राइव की लॉन्चिंग की। इसके तहत 50 केंद्रीय मंत्रियों ने अलग-अलग लोकेशन पर 75 हजार 226 युवाओं को नियुक्ति पत्र यानी अपॉइंटमेंट लेटर सौंपे। इस पर बिहार में राजनीति तेज हो गई है।

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि हमने बिहार में रोजगार देना शुरू किया तो केंद्र सरकार भी हमें देखकर रोजगार दे रही है। बिहार मॉडल देश में लागू किया जा रहा है। वहीं अश्विनी चौबे ने कहा है कि उनके संस्कार गंदी राजनीति वाले हैं। प्रधानमंत्री ने ये उन्हें देखकर नहीं किया है। 15 अगस्त को ही PM ने इसका ऐलान कर दिया था।

बक्सर में मीडिया से बात करते अश्विनी चौबे।

बक्सर में मीडिया से बात करते अश्विनी चौबे।

तेजस्वी ने क्या कहा था?
बता दें कि उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने 9469 चयनित स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरण के बाद पटना में मीडिया से बात करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला था। कहा की बिहार मॉडल को देश अपना रहा है। आज आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नियुक्ति पत्र बांट रहे हैं, जिसकी शुरुआत बिहार से हुई है। वही काम नरेन्द्र मोदी जी कर रहे हैं।

तेजस्वी ने कहा कि उन्होंने 75 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र बांटा है। हमलोगों का तो सिलसिला लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग में लगभग 1.5 लाख रोजगार तो हम दे रहे हैं। आप सोचिए, 13 करोड़ आबादी में हम इतने बड़े पैमाने पर नौकरी दे रहे हैं। वहीं उन्होंने हर साल दो करोड़ का वादा करके सवा सौ करोड़ आबादी में सिर्फ 75 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र दिया है।

इससे पहले शुक्रवार को पटना में स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र बांटने के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने रोजगार के मसले पर केंद्र पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि बिहार मॉडल को केंद्र सरकार अपना रही है। हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा कर सिर्फ 75 हजार नियुक्ति पत्र दे रही है।

इस बीच तेजस्वी यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने तीखा जवाब दिया है। शनिवार को बक्सर पहुंचे स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे ने कहा है कि उन्हें गंदी राजनीति करने का ही संस्कार मिला है।

उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव।

उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव।

अश्विनी चौबे ने क्या-क्या कहा?
तेजस्वी यादव के बयान पर अश्विनी चौबे ने आज कहा कि जिसकी जितनी जानकारी रहेगी, उतना ही न बोलेगा। ये पता नहीं है कि रोजगार के बारे में आज से दो महीने पहले प्रधानमंत्री जी ने सभी राज्यों को खाका बना भेज दिया था। दो साल पहले सभी राज्यों को कह दिया गया था। आप लोग अपने-अपने खाली पदों को भरें।

उन्होंने कहा कि यहां तक कि आजादी के 75 वर्ष में 75 हजार लोगों को नौकरी देने की बात आज से कई महीने पहले कहा था। 15 अगस्त को लालकिला से इसकी घोषणा भी की थी। लेकिन आश्चर्य लगता है कि कोई भी सरकारी कार्य हो, उसपर गंदी राजनीति करना, प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे उपमुख्यमंत्री के संस्कार का पता लगता है कि उनका संस्कार कैसा है।

खबरें और भी हैं…

.



Source link