मुजफ्फरपुर16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर मे डेंगू का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। डेंगू के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। जिले के एसकेएमसीएच में दो और नये मरीजों मे डेंगू की पुष्टि हुई। अब डेंगू की संख्या बढ़कर 61 हो गई है। बताया जा रहा है की दोनों मरीजों को अस्पताल के डेंगू वार्ड भर्ती किया गया है।
अस्पताल अधीक्षक डॉ. बाबू साहब झा ने बताया कि डेंगू वार्ड में अभी दस मरीज भर्ती हैं। जिले में अबतक 61 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अगर दोनों नये मरीज मुजफ्फरपुर के होंगे तो इनकी संख्या 63 हो जाएगी। फिलहाल, इन दोनों मरीजों के पते का सत्यापन किया जा रहा है। जिले में डेंगू के मरीजों में पांच बच्चे भी हैं। इनकी उम्र तीन वर्ष से 12 वर्ष तक है। सबसे कम उम्र का डेंगू पीड़ित तीन वर्ष का है। वह सकरा का रहने वाला है। उसे 14 अक्टूबर को डेंगू हुआ था।
हालांकि, अब वह पूरी तरह ठीक है। सीएस डॉ. यूसी शर्मा ने बताया कि डेंगू मरीजों की संख्या अब कम हो रही है। स्वास्थ्य विभाग से जारी आंकड़े के अनुसार, 61 मरीजों में 22 मरीज 17 से 30 वर्ष तक के उम्र के हैं। इसके अलावा 50 और इससे अधिक आयु के हैं। डेंगू की रोकथाम के लिए संबंधित इलाके में फॉगिंग कराई जा रही है। जबकि, लगतार जांच भी कराई जा रही है।