राजसमंदएक दिन पहले
रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने टैब का बटन दबाकर 5जी सेवा लॉन्च की। कंपनी की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह उनका पहला बड़ा लॉन्चिंग कार्यक्रम रहा।
देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने आज राजसमंद जिले के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में 5जी सेवा लॉन्च कर दी है। कंपनी के चेयरमैन आकाश अंबानी पत्नी के साथ सुबह करीब 11 बजे नाथद्वारा पहुंचे, श्रीनाथजी के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद मोतीमहल में आयोजित लॉन्चिंग कार्यक्रम में टैबलेट का बटन दबाकर सेवा की शुरुआत की।
इस मौके पर आकाश अंबानी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि-देश के कोने-कोने तक जल्द ही हाईस्पीड इंटरनेट पहुंचेगा। इसकी शुरुआत आज यहां से हो चुकी है। नाथद्वारा के साथ ही जियो 5G सर्विस आज से चेन्नई में भी लॉन्च की गई है।

शनिवार को नाथद्वारा पहुंचे रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने श्रीनाथजी मंदिर से 5-G इंटरनेट सेवा की शुरूआत की। इस दौरान उनकी पत्नी श्लोका व तिलकायत पुत्र विशाल बावा मंच पर मौजूद रहे।
बता दें कि 5 अक्टूबर को जियो ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, वाराणसी से 5G सेवाओं की देश में शुरुआत की थी। जियो चेयरमैन बनने के बाद आकाश अंबानी का यह पहला बड़ा लॉन्चिंग कार्यक्रम रहा।
5G लॉन्चिंग के दौरान पत्नी श्लोका के साथ आकाश अंबानी।
इससे पहले अंबानी दंपती ने श्रीनाथजी मंदिर में राज भोग झांकी के दर्शन कर तिलकायत पुत्र विशाल बावा का आशीर्वाद लिया। श्रीनाथजी अंबानी परिवार के कुल देवता हैं।

रिलायंस जियो कंपनी के चेयरमैन आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मंदिर के तिलकायत पुत्र विशाल बावा से मुलाकात करते हुए। आकाश अंबानी सुबह 11 बजे नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे थे।
श्रीनाथजी मंदिर के मोती महल परिसर में लॉन्चिंग कार्यक्रम रखा गया था। यह कार्यक्रम 10.30 बजे से 12 बजे तक चला। इसके बाद अंबानी परिवार नाथद्वारा से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचा और करीब पौने एक बजे मुंबई के लिए रवाना हो गया।

रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने श्रीनाथजी मंदिर से राजस्थान में 5-जी इंटरनेट सेवा की शुरुआत की। इस दौरान मंच पर उनकी पत्नी श्लोका भी साथ रहीं।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 5जी की नाथद्वारा में शुरुआत करने के लिए मोती महल व गोशाला सहिज करीब 20 टावर लगाए गए हैं, जहां से हाईस्पीड इंटरनेट सेवा आमजन तक पहुंचेगी। 2015 में भी जियो कंपनी की 4जी सर्विस शुरू करने से पहले रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने यहां दर्शन किए थे।

दर्शन के बाद मंदिर परंपरा के मुताबिक श्रीनाथजी मंदिर के तिलकायत के बेटे विशाल बावा ने उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया। पान-बीड़ा प्रसाद भेंट किया। अंबानी ने बावा से 5जी इंटरनेट सेवा की लॉन्चिंग को लेकर अनौपचारिक बातचीत की थी।
करीब एक महीने पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के साथ श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने आराध्य देव श्रीनाथजी के दर्शन किए थे।
टेलीकॉम कंपनी जियो के 4जी की सफलता के बाद राजस्थान के श्रीनाथजी मंदिर से शनिवार को धनतेरस पर मंदिर के मोती महल से 5जी सेवा की शुरू कर दिया। एक माह पूर्व नाथद्वारा श्रीनाथजी दर्शन करने आए मुकेश अम्बानी ने श्रीजी के दर से 5जी की सेवा शुरू करने की बात कही थी।

टैबलेट का बटन दबाकर आकाश अंबानी ने नाथद्वारा में 5-जी इंटरनेट सेवा की शुरुआत की।
जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट से सुबह 8 बजे निकले। 9 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। सवा नौ बजे उदयपुर से बाई रोड नाथद्वारा के लिए निकले। ढाई घंटे नाथद्वारा रुकने के बाद आकाश अंबानी साढ़े बारह बजे नाथद्वारा से उदयपुर के लिए निकले। श्रीनाथजी मंदिर से वे और श्लोका, रिलायंस जियो के अधिकारी और सुरक्षा अधिकारियों की कारों का काफिला डबोक एयरपोर्ट के लिए निकला। वे 12.50 के करीब डबोक पहुंचे, जहां से मुंबई के लिए रवाना हो गए।

मंदिर परिसर 5G सर्विस के लिए ट्रांसमीटर लगाया गया है। इसकी रेंज करीब एक किमी रहेगी। फिलहाल नाथद्वारा शहर में जियो के करीब 26 टावर लगे हैं। दिसंबर तक उपभोक्ताओं के लिए 5जी सुविधा शुरू होने की संभावना है।






(खबर अपडेट की जा रही है)
ये भी पढ़ें-
देश में आया 5G, PM ने की लॉन्चिंग:दिल्ली-मुंबई समेत 8 शहरों में एयरटेल की सर्विस आज से, JIO अगले साल देशभर में 5G देगा

एक अक्टूबर से 5G मोबाइल सर्विसेस की शुरुआत हो गई है। इंडियन मोबाइल कांग्रेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5G सर्विसेस लॉन्च कीं। 5G के आने से इंटरनेट स्पीड 4G की तुलना में करीब 10 गुना बढ़ जाएगी। (पूरी खबर पढ़ें)